लाइव न्यूज़ :

'पारिवारिक दौरे' पर श्रीनगर जाएंगे राहुल और सोनिया गांधी, पार्टी के किसी नेता से नहीं करेंगे मुलाकात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 25, 2023 10:00 IST

जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों वरिष्ठ नेताओं की श्रीनगर में पार्टी के किसी नेता के साथ कोई राजनीतिक वार्ता या बैठक नहीं होगी। राहुल पिछले एक सप्ताह से केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में हैं।वह करगिल में शुक्रवार एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

श्रीनगरः  कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय ‘‘निजी दौरे’’ पर श्रीनगर पहुंचेंगे और पार्टी संसदीय दल की प्रमुख एवं उनकी मां सोनिया गांधी भी अगले दिन यहां पहुंचेंगी। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

वानी ने बताया कि ‘‘पारिवारिक दौरे’’ के समय दोनों वरिष्ठ नेताओं की श्रीनगर में पार्टी के किसी नेता के साथ कोई राजनीतिक वार्ता या बैठक नहीं होगी। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि राहुल पिछले एक सप्ताह से केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में हैं और वह करगिल में शुक्रवार सुबह एक जनसभा को संबोधित करने के बाद श्रीनगर रवाना होंगे। वानी ने बताया कि सोनिया गांधी शनिवार को यहां पहुंचेंगी। राहुल बृहस्पतिवार को करगिल पहुंचे थे।

इससे पहले, उन्होंने एक सप्ताह में अपनी मोटरसाइकिल से पैंगोंग झील, नुब्रा घाटी, खारदुंगला टॉप, लामायुरू और जांस्कर सहित लगभग सभी प्रसिद्ध स्थानों का दौरा किया। कांग्रेस के एक अन्य नेता ने बताया कि राहुल श्रीनगर आने से पहले दोपहर में करगिल से मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग पहुंचेंगे। वह श्रीनगर में एक हाउसबोट और एक होटल में दो रात रुकेंगे।

टॅग्स :राहुल गांधीसोनिया गाँधीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब