लाइव न्यूज़ :

पेगासस मुद्दे पर लोकसभा में बुधवार को कार्यस्थगन का नोटिस देंगे राहुल और कई अन्य विपक्षी नेता

By भाषा | Updated: July 27, 2021 19:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जुलाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य विपक्षी नेता पेगासस जासूसी मामले को लेकर बुधवार को लोकसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस देंगे।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों के नेताओं की मंगलवार को हुई बैठक में यह फैसला किया गया। सूत्रों ने यह भी बताया कि संसद के दोनों सदनों में कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों के नेता बुधवार सुबह बैठक करेंगे और संसद के मौजूदा मॉनसून सत्र में सरकार को घेरने की आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। इस बैठक में राहुल गांधी मौजूद होंगे।

संसद भवन में मंगलवार को हुई बैठक में राहुल गांधी, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, शिवसेना के अरविंद सावंत, द्रमुक नेता टीआर बालू एवं कनिमोई, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सुप्रिया सुले, बसपा के रितेश पांडे, माकपा के ए एम आरिफ एवं एस वेंकटेशन, नेशनल कॉन्फ्रेंस के हसनैन मसूदी, आईयूएमएल के ईटी मोहम्मद बशीर और आरएसपी के एनके प्रेमचंद्रन शामिल हुए।

सूत्रों का कहना है कि समाजवादी पार्टी को इस बैठक के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव व्यस्त होने के चलते इसमें शामिल नहीं हो सके। हालांकि सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव ने अपना पूरा समर्थन जताया है। इससे पहले दिन में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ हुई बैठक में सपा नेता रामगोपाल यादव मौजूद थे।

बसपा सांसद रितेश पांडे की इस बैठक में मौजूदगी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि हाल के कुछ वर्षों में विपक्ष की बैठकों से बसपा अक्सर दूर ही रही है।

सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में निर्णय लिया गया कि राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, अरविंद सावंत, सुप्रिया सुले, ए एम आरिफ, ईटी मोहम्मद बशीर और कुछ अन्य नेता बुधवार को पेगासस जासूसी मामले पर कार्यस्थगन का नोटिस देंगे।

पेगासस और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर पिछले कई दिनों से संसद के दोनों सदनों में गतिरोध बना हुआ है। 19 जुलाई से मॉनसून सत्र आरंभ हुआ था, लेकिन अब तक दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित रही है।

विपक्षी दलों का कहना है कि सरकार की ओर से पेगासस जासूसी मुद्दे पर चर्चा कराने के लिए तैयार होने के बाद ही संसद में गतिरोध खत्म होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos