राहुल और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी

By भाषा | Published: September 17, 2021 09:44 AM2021-09-17T09:44:31+5:302021-09-17T09:44:31+5:30

Rahul and many other Congress leaders wish PM on his birthday | राहुल और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी

राहुल और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी

नयी दिल्ली, 17 सितंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "जन्मदिन की बधाई, मोदी जी।"

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली और समृद्धि की कामना करता हूं।"

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, गुजरात प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल और कुछ अन्य नेताओं ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी आज 71 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 17 सितंबर, 1950 को हुआ था। वह मई 2014 से देश के प्रधानमंत्री हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rahul and many other Congress leaders wish PM on his birthday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे