लाइव न्यूज़ :

दशहरे पर राजनाथ सिंह ने फ्रांस में की राफेल की शस्त्र पूजा, ॐ लिखकर बांधा रक्षासूत्र, पहियों के नीचे रखा नींबू

By स्वाति सिंह | Updated: October 8, 2019 18:49 IST

राफेल का पहला विमान हासिल करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा यह विमान भारत की वायुसेना को और ताकत देगा। राजनाथ ने कहा, 'हमें खुशी है कि राफेल विमान की डिलिवरी सही समय से हो रही है। हमें इस बात की भी खुशी है कि यह विमान हमारी वायुसेना की क्षमता में वृद्धि करेगा।' 

Open in App
ठळक मुद्देराजनाथ सिंह मंगलवार को पहले राफेल विमान की शस्त्र पूजा की। राफेल विमान पर 'ॐ' लिखकर पूजा अर्चना शुरू की।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को पहले राफेल विमान की शस्त्र पूजा की। इस दौरान उन्होंने राफेल विमान पर 'ॐ' लिखकर पूजा अर्चना शुरू की। राजनाथ पूजा करने के बाद राफेल में उड़ान भर उसका अनुभव भी लेंगे।

राफेल का पहला विमान हासिल करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा यह विमान भारत की वायुसेना को और ताकत देगा। राजनाथ ने कहा, 'हमें खुशी है कि राफेल विमान की डिलिवरी सही समय से हो रही है। हमें इस बात की भी खुशी है कि यह विमान हमारी वायुसेना की क्षमता में वृद्धि करेगा।' 

साथ ही उन्होंने कहा, 'भारत नें आज दशहरा का त्योहार मनाया जा रहा है। इसे विजयादशमी भी कहते हैं जो बुराई पर जीत का प्रतीक है। यह भारत का 87वां एयरफोर्स डे भी है। इसलिए इस दिन का महत्व और बढ़ गया है।आज का दिन भारत-फ्रांस के रणनीतिक संबंधों के मामले में मील का पत्थर है।'  

आइए जानते हैं कि भारतीय राफेल जेट की खूबियां और क्यों ये पाकिस्‍तानी एफ-16 विमान से है ज्यादा ताकतवर  

राफेल एक ऐसा लड़ाकू विमान है, जिसे हर तरह के मिशन पर भेजा जा सकता है। भारतीय वायुसेना की इस पर काफी वक्त से नजर थी।

यह एक मिनट में 60 हजार फुट की ऊंचाई तक जा सकता है। इसकी फ्यूल कपैसिटी 17 हजार किलोग्राम है।

चूंकि राफेल जेट हर तरह के मौसम में एक साथ कई काम करने में सक्षम है, इसलिए इसे मल्टिरोल फाइटर एयरक्राफ्ट के नाम से भी जाना जाता है।

इसमें स्काल्प मिसाइल है जो हवा से जमीन पर वार करने में सक्षम है।

राफेल की मारक क्षमता 3700 किलोमीटर तक है, जबकि स्काल्प की रेंज 300 किलोमीटर है।

विमान में फ्यूल क्षमता- 17,000 किलोग्राम है।

यह ऐंटी शिप अटैक से लेकर परमाणु अटैक, क्लोज एयर सपॉर्ट और लेजर डायरेक्ट लॉन्ग रेंज मिसाइल अटैक में भी अव्वल है।

यह 24,500 किलो तक का वजन ले जाने में सक्षम है और 60 घंटे की अतिरिक्त उड़ान भी भर सकता है।

 इसकी स्पीड 2,223 किलोमीटर प्रति घंटा है।

भारत को मिलने वाले राफेट जेट में होंगे ये 6 बदलाव:इजरायली हेलमेट माउंटेड डिस्प्लेराडार वॉर्निंग रिसीवर्सलो बैंड जैमर्स10 घंटे का फ्लाइट डेटा रिकॉर्डिंग सिस्टमइन्फ्रा-रेड सर्चट्रैकिंग सिस्टम

टॅग्स :राफेल सौदाराजनाथ सिंहफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी