लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में बदली रेडियो स्टेशनों की पहचान, अब 'रेडियो कश्मीर' हुआ 'ऑल इंडिया रेडियो'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 31, 2019 13:02 IST

Radio Stations in Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के दो केंद्र शासित प्रदेश बनने के साथ ही यहां के रेडियो स्टेशनो की पहचान बदल गई है

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू, श्रीनगर, लेह के रेडियो स्टेशनों के नाम परिवर्तित हो गए हैंअब इन सभी रेडियो स्टेशनों के नाम के आगे ऑल इंडिया रेडियो जुड़ गया है

31 अक्टूबर से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो केंद्र शासित प्रदेश के रूप में अस्तित्व में आ गए हैं। इससे भारत में राज्यों की संख्या घटकर 28 और केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। 

गिरीश चंद्र मुर्मू को जहां जम्मू-कश्मीर का तो वहीं राधा कृष्ण माथुर को लद्दाख का पहला उपराज्यपाल बनाया गया है।

बदली रेडियो स्टेशनों की पहचान, सबसे जुड़ा ऑल इंडिया रेडियो

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के साथ ही यहां के रेडियो स्टेशनों को लेकर भी बड़ा बदलाव हुआ है। अब जम्मू, श्रीनगर और लेह के स्टेशनों को क्रमश: ऑल इंडिया रेडियो जम्मू, ऑल इंडिया रेडियो श्रीनगर और ऑल इंडिया रेडियो लेह के नाम से जाना जाएगा। 

साथ ही इन स्टेशनों से पहचान घोषणाएं भी बदल जाएंगी और अब इसे 'रेडियो कश्मीर' के बजाय ऑल इंडिया रेडियो/अकाशवाणी के नाम से जाना जाएगा।'

नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा 5 अगस्त को जम्मू-कश्मी को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करने वाले आर्टिकल 370 को हटाने के करीब साढ़े तीन महीने बाद 30-31 अक्टूबर की मध्यरात्रि से ही जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो केंद्र शासित प्रदेशों के रूप में अस्तित्व में आ गए हैं। 

ये दो नए केंद्र शासित प्रदेश सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती के दिन अस्तित्व में आए हैं, जिन्हें आजादी के बाद 560 रियासतों के भारत में विलय का श्रेय जाता है। सरदार पटेल के जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरलद्दाख़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी