लाइव न्यूज़ :

बीजेपी नेता के बयान पर फूटा राबड़ी देवी का गुस्सा, पूछा- क्या बीजेपी की महिला नेताओं को घूंघट में रखेंगे

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 13, 2019 22:55 IST

बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने राबड़ी देवी पर टिप्पणी की थी कि वो घूंघट में ही रहें तो ज्यादा अच्छा है।

Open in App

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे के घंघट वाले बयान पर राबड़ी देवी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा देती है लेकिन बेटियां की ही बेइज्जती करती है। ये पूरी महिलाओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहती हूं कि क्या बीजेपी की महिला नेताएं भी घूंघट में रहेंगी। बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने राजद नेता राबड़ी देवी के बिहार में राजग में दरार के दावों को खारिज करते हुए यह कहकर विवाद उत्पन्न कर दिया कि बेहतर होगा कि ‘‘वह घूंघट में रहें।’’ 

चौबे ने यह बयान बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से किये गए इस दावे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिया कि नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद के नेतृत्व वाली राजद से अलग होने और राजग में वापसी के कुछ समय बाद राजद के साथ फिर से एक होने की बात की थी। राबड़ी ने दावा किया कि पूर्व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर कुमार के दूत के तौर पर पांच बार उनके पास आये थे और उन्होंने जदयू अध्यक्ष कुमार पर विश्वास नहीं होने के चलते उन्हें वापस कर दिया था।

उन्होंने यह भी दावा किया कि इससे संकेत मिलता है कि जदयू और भाजपा के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। केंद्रीय मंत्री चौबे सीतामढ़ी में प्रचार कर रहे थे और उनसे उनकी प्रतिक्रिया मांगी गई। इस पर उन्होंने कहा, ‘‘राजग में कोई दिक्कत नहीं है। मैं राबड़ी देवी के बारे में क्या कहूं? वह मेरी भाभी हैं। बेहतर होगा यदि वह घूंघट में रहें।’’ 

राजद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राबड़ी देवी ने एक वीडियो बयान जारी किया है जिसे उनकी पार्टी ने सोशल मीडिया पर प्रसारित किया है जिसमें उन्होंने चौबे से पूछा है कि क्या उनकी पुरुषवादी सोच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अनुरूप है। राबड़ी ने वीडियो में कहा, ‘‘चौबेजी आपको देश के लोगों को यह बताना चाहिए कि आपको महिलाओं के घूंघट से बाहर निकलने और सामाजिक जीवन में शामिल होने से क्या परेशानी है।’’

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा  और एएनआई से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019राबड़ी देवीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारत39, हार्डिंग रोड नहीं 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास में रहेंगी राबड़ी देवी?, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगा दी रोक?

भारतहत्या और बलात्कार से बिहार बेहाल, ‘गूंगी-बहरी’ सरकार?, विपक्षी दलों ने किया विधानमंडल में प्रदर्शन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए