लाइव न्यूज़ :

पीडब्ल्यूडी ने पेड़ों के आसपास से टाइल, कंक्रीट हटाने का दिया आदेश

By भाषा | Updated: October 13, 2021 15:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने अपने अधिकारियों से शहर में पेड़ों के पास की जमीन को पक्का ना करने और फुटपाथ पर टाइल बिछाने या सड़क निर्माण के दौरान उनके आसपास कम से कम एक मीटर के क्षेत्र को कच्चा ही रखने का निर्देश दिया है।

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार, विभाग ने संबंधित अधिकारियों को पेड़ों के आस पास की जमीन से कंक्रीट हटाने को कहा है। शहर में कई पेड़ों के पास की जमीन पर कंक्रीट बिछाए जाने की कई शिकायतें मिलने के बाद ये निर्देश जारी किए गए हैं।

विभाग ने इस संबंध में एक परिपत्र जारी किया है।

इस साल जुलाई में, दिल्ली सरकार के वन विभाग ने एक सर्वेक्षण किया था, जिसमें पाया गया था कि मुख्य सड़कों तथा स्थानीय सड़कों के पास 1,600 से अधिक पेड़ों की जड़ों के आसपास कंक्रीट लगाकर जमीन को पक्का किया गया है। सर्वेक्षण के बाद, संबंधित एजेंसियों जैसे पीडब्ल्यूडी और नगर निकाय को सुधारात्मक कदम उठाने को भी कहा गया था।

पीडब्ल्यूडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि विभाग को आमजन से भी इसी प्रकार की शिकायतें मिली थीं। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी परिपत्र में कहा गया कि यह देखा गया है कि पेड़ों की परिधि तक टाइल बिछाई जाती है या कंक्रीट लगाए जाते हैं, जो कई तरह से पेड़ों के लिए हानिकारक है।

कार्यकारी अभियन्ताओं को पिछले सप्ताह जारी किए गए परिपत्र में कहा गया, ‘‘ पेड़ों वाले क्षेत्रों जैसे सड़क के उपतट, फुटपाथ, भवन परिसर आदि में टाइल या कंक्रीट लगाते समय, यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पेड़ों के चारों ओर कम से कम एक मीटर का क्षेत्र कच्चा हो, जिसे अच्छी मिट्टी से भर दिया जाए। जहां पेड़ों की परिधि तक पहले से ही टाइल या कंक्रीट लगाई जा चुकी हैं, वहां से समयबद्ध तरीके से पेड़ों के चारों ओर के एक मीटर तक के हिस्से से इन्हें हटाया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब