लाइव न्यूज़ :

पत्रकारों के इस्तीफे के बहाने अरविंद केजरीवाल का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- मीडिया की आजादी खतरे में!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 3, 2018 03:35 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एबीपी न्यूज के संपादक मिलिंद खांडेकर और वरिष्ठ पत्रकार पुण्य प्रसून वाजपेयी ने अपना इस्तीफा दे दिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 2 जुलाईः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार पर मीडिया की आजादी छीनने का आरोप लगाया है। उन्होंने एबीपी न्यूज के दो वरिष्ठ पत्रकारों के इस्तीफे का हवाला देते हुए कहा कि मोदी सरकार आजाद मीडिया नहीं देखना चाहती। गुरुवार रात एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'मीडिया की आजादी लोकतंत्र की प्राणवायु है। लेकिन मोदी सरकार इसे हर हाल में खत्म करना चाहती है। एबीपी न्यूज के दो प्रतिष्ठित पत्रकारों का दो दिन में इस्तीफा इसका एक अन्य प्रमाण है। मीडिया को अब जाग जाना चाहिए वरना बहुत देर हो जाएगी। #FreeMediaDiedIndia'। आम आदमी पार्टी नेता आशुतोष ने भी इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला माना है। उन्होंने अपने ट्विटर प्रोफाइल ब्लैंक कर ली।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एबीपी न्यूज के संपादन मिलिंद खांडेकर और वरिष्ठ पत्रकार पुण्य प्रसून वाजपेयी ने दो दिनों में इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि उनपर प्रबंधन का दबाव था। हालांकि दोनों वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने इस्तीफे पर किसी तरह की टिप्पणी नहीं की है। पिछले दिनों यह भी चर्चा थी कि पुण्य प्रसून वाजपेयी के शो 'मास्टर स्ट्रोक' के प्रसारण के वक्त एबीपी न्यूज का सिग्नल गायब कर दिया जाता है।

एबीपी न्यूज के संपादक मिलिंद खांडेकर ने ट्विटर पर अपनी सेवा समाप्ति की घोषणा करते हुए लिखा, 'ठीक 14 साल और आठ दिन हो गए। आज ABP न्यूज़ में मेरा आख़िरी दिन था। लिखने के लिए बहुत सारी अच्छी यादें हैं, फिलहाल आप सबका धन्यवाद। आगे की जानकारी जल्दी दूँगा।'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों