लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन के बीच पंजाब के कृषि वैज्ञानिक ने ठुकराया मोदी सरकार का अवॉर्ड, मंच से बोले- मेरा जमीर इजाजत नहीं देता

By अनुराग आनंद | Updated: December 10, 2020 08:17 IST

कृषि वैज्ञानिक वरिंदर पाल सिंह ने कहा कि जब हमारे देश के किसान सड़कों पर हैं, तो ऐसे समय में हमारा जमीर हमको यह पुरस्कार लेने की इजाजत नहीं देता है।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को राजधानी में फर्टिलाइजर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक ने यह पुरस्कार ठुकराया।इस समय मंच पर मंत्री सदानंद गौड़ा के अलावा डॉक्टर सतीश चंदर, निदेशक, एफएआई भी थे। 

नई दिल्ली: पंजाब के रहने वाले कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर वरिंदर पाल सिंह ने किसानों के प्रदर्शन के बीच स्टेज पर जाकर केंद्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा से एक पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया। 

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक,  जब कृषि वैज्ञानिक को मंच पर बुलाया गया तो इस दौरान मंच से उन्होंने कहा कि जब हमारे देश के किसान सड़कों पर हैं, तो ऐसे समय में हमारा जमीर हमको यह पुरस्कार लेने की इजाजत नहीं देता है। यही नहीं उन्होंने स्टेज पर किसानों के समर्थन में नारे भी लगाए।

पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के प्रिंसिपल हैं डॉक्टर वरिंदरपाल सिंह

पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के प्रिंसिपल सोयल केमिस्ट डॉक्टर वरिंदरपाल सिंह, सोमवार को राजधानी में फर्टिलाइजर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बुलाए जाने पर मंच पर गए, लेकिन केंद्रीय मंत्री से पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया।  

दरअसल, उन्हें यह गोल्डन जुबली अवॉर्ड पौधे के पोषण के क्षेत्र में काम की मान्यता मिलने के बाद दिया जा रहा था। वरिंदरपाल सिंह ने पुरस्कार के लिए उनके नाम की घोषणा होते ही मंच पर कदम रखा, लेकिन इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे एक पत्र की प्रतियां सौंपीं। इस समय मंच पर मंत्री सदानंद गौड़ा के अलावा डॉक्टर सतीश चंदर, निदेशक, एफएआई भी थे। 

वरिंदरपाल सिंह ने इस दौरान मंच से एक बेहद छोटा भाषण दिया

वरिंदरपाल सिंह ने इस दौरान मंच से एक बेहद छोटा भाषण दिया। उन्होंने कहा कि मेरी अंतरात्मा मुझे इस पुरस्कार को प्राप्त करने की अनुमति नहीं देती है जब हमारे किसान सड़कों पर हैं। इस दौरान अपना एक हाथ उठाते हुए उन्होंने कहा कि हम किसानों का समर्थन करते हैं। इसके बाद मंच से वह दर्शकों के बीच अपनी सीट पर लौट आए, आयोजकों द्वारा पुरस्कार स्वीकार करने के लिए बार-बार अनुरोध को उन्होंने ठुकरा दिया।

टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शनसाइंटिस्टपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया