लाइव न्यूज़ :

सपने को पूरा करने के लिए सिंगापुर से लौटा भारत, डेयरी के कारोबार में सफल हुआ पंजाबी बिजनेसमैन

By भाषा | Updated: June 18, 2018 05:13 IST

दीपक गुप्ता ने कहा, 'मेरा सपना था कि मैं उपभोक्ताओं को अनछुआ दूध उपलब्ध कराऊं। यह नया नहीं है बल्कि दुनिया भर में 'फार्म टू टेबल' डेयरी कारोबार के नाम से काफी प्रचलित है जिसे उपभोक्ता पसंद भी करते हैं।' 

Open in App

नाभा, 18 जून: पंजाब के दीपक गुप्ता ने अपने सपने को पूरा करने के लिए सिंगापुर में स्थापित करियर को छोड़ दिया और देश लौटकर डेयरी का अपना काम शुरू किया। स्वदेश लौटने के दो साल बाद वह हिमालयन क्रीमरी नाम की कंपनी बनाकर अपने सपने को मुकाम देने में सफल हो चुके हैं। 

गुप्ता ने कहा कि उन्हें स्थापित करियर छोड़ने का कोई अफसोस नहीं है। उन्होंने कहा, 'अफसोस क्यों होना चाहिए?' उन्होंने 20 एकड़ जमीन में डेयरी स्थापित की है, जिसमें होल्सटीन फ्रीजिएन तथा जर्सी नस्ल की 350 गायें हैं। 

गुप्ता ने कहा, 'मेरा सपना था कि मैं उपभोक्ताओं को अनछुआ दूध उपलब्ध कराऊं। यह नया नहीं है बल्कि दुनिया भर में 'फार्म टू टेबल' डेयरी कारोबार के नाम से काफी प्रचलित है जिसे उपभोक्ता पसंद भी करते हैं।' 

उन्होंने कहा कि उनकी डेयरी में दूध को हाथ से छुआ भी नहीं जाता और सीधे शीतगृह में भंडारित किया जाता है। इसके बाद उसे रेफ्रिजरेटेड ट्रकों के जरिये उपभोक्ताओं तक आपूर्ति की जाती है। 

उन्होंने कहा कि गायों के चारे के लिए वह फार्म में है जैविक पद्धति से उगे गेहूं और सब्जियों का इस्तेमाल करते हैं। गायों के अपशिष्ट का इस्तेमाल कर बायोगैस और उर्वरक भी तैयार किया जाता है। 

टॅग्स :पंजाब समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत95 साल के प्रकाश सिंह बादल ने मोहाली स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में अंतिम सांस ली

भारतवीडियो लीक मामला: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी 24 सितंबर तक बंद, दो वॉर्डन को भी सस्पेंड किया गया

भारतपंजाब पुलिस में भर्ती होने का सुनहरा मौका, निकली 4362 भर्तियां, जाने कैसे करें आवेदन

मोटर स्पोर्ट्सनवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब में दो कांग्रेसी विधायकों के बेटों को सरकारी नौकरी दिए जाने पर उठाए सवाल, कही ये बात

भारतपंजाबः नवांशहर में बेटे ने माता-पिता की हत्या की, आरोपी फरार, जानिए मामला

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम