लाइव न्यूज़ :

पंजाबः अमृतसर रेलवे स्टेशन के नवीकरण की योजना का विरोध, कई सिख संगठनों ने कहा- भगवा रंग में रंगने का है प्लान

By भाषा | Updated: January 17, 2020 12:52 IST

भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम (आईआरएसडीसी) 300 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का नवीकरण करने जा रहा है। अकाल तख्त जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने कहा कि रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर स्वर्ण मंदिर की प्रतिकृति को किसी कीमत पर नहीं हटाया जाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देएसजीपीसी और अकाल तख्त ने अमृतसर रेलवे स्टेशन के नवीकरण की प्रस्तावित योजना का विरोध किया है। कई सिख संगठनों और हस्तियों ने कहा कि नवीकरण के तहत सिख विरासत को नजरअंदाज कर पवित्र शहर के स्टेशन को भगवा रंग में रंगने की योजना है। 

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) और अकाल तख्त ने अमृतसर रेलवे स्टेशन के नवीकरण की प्रस्तावित योजना का विरोध किया है। कई सिख संगठनों और हस्तियों ने कहा कि नवीकरण के तहत सिख विरासत को नजरअंदाज कर पवित्र शहर के स्टेशन को भगवा रंग में रंगने की योजना है। 

रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर कमल के आकार के तालाब के निर्माण के प्रस्ताव ने सिख संगठनों को नाराज कर दिया है। एसजीपीसी के प्रमुख गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने नवीकरण की योजना का विरोध करते हुए कहा कि तीर्थयात्रियों की धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए हवाई अड्डे, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन सहित शहर के सभी प्रवेश और निकास बिंदुओं पर स्वर्ण मंदिर जैसे सिख धार्मिक स्थलों को प्रतिबंबित किया जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा , ‘‘धार्मिक प्रतीक हमेशा एक शहर के धार्मिक महत्व को दर्शाते हैं ... यह शहर (अमृतसर) पवित्र स्वर्ण मंदिर के लिए जाना जाता है।' उन्होंने कहा कि विश्व प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर के महत्व और सिख समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पवित्र शहर का नवीकरण कार्य किया जाना चाहिए। 

भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम (आईआरएसडीसी) 300 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का नवीकरण करने जा रहा है। अकाल तख्त जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने कहा कि रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर स्वर्ण मंदिर की प्रतिकृति को किसी कीमत पर नहीं हटाया जाना चाहिए। शहर का धार्मिक महत्व बरकरार रहना चाहिए। 

हालांकि, राज्य भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक ने कहा कि इस मामले को व्यर्थ तूल दिया जा रहा है और किसी को इस तरह के मुद्दों को राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए।

टॅग्स :पंजाबअमृतसर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर