लाइव न्यूज़ :

पंजाब में सीएम अरविंद केजरीवाल ने उठाया अवैध खनन का मुद्दा, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर साधा निशाना

By रुस्तम राणा | Updated: December 7, 2021 10:58 IST

आज सुबह अमृतसर में पहुंचे दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि चमकौर साहिब में अवैध रेत खनन होते पाया गया है, ऐसा सोचना मुश्किल है कि सीएम चन्नी को पता नहीं होगा। उन पर रेत चोरी के गंभीर आरोप लगे है, पंजाब की जनता जानना चाहती है कि जो अवैध रेत खनन उनके हल्के में चल रहा है वो उसके मालिक हैं या उनकी उसमें पार्टनरशिप है। 

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने कहा सत्ता में आने के बाद बंद करेंगे अवैध खनन दिल्ली सीएम ने कहा रेता चोरी का पैसा नेताओं की नहीं, महिलाओं की जेब में जाएगा

अमृतसर: आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 'पंजाब मिशन' पर निकले दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यहां अवैध खनन के मुद्दे पर पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा।

मंगलवार की सुबह अमृतसर में पहुंचे दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि चमकौर साहिब में अवैध रेत खनन होते पाया गया है, ऐसा सोचना मुश्किल है कि सीएम चन्नी को पता नहीं होगा। उन पर रेत चोरी के गंभीर आरोप लगे है, पंजाब की जनता जानना चाहती है कि जो अवैध रेत खनन उनके हल्के में चल रहा है वो उसके मालिक हैं या उनकी उसमें पार्टनरशिप है। 

केजरीवाल ने कहा कि एक अनुमान के मुताबिक यहां 20,000 करोड़ रुपये का अवैध रेत खनन चल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य में जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो हम इसे खत्म कर देंगे। केजरीवाल अवैध खनन की निष्पक्ष जांच और खनन माफियाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज़ होने की मांग की।

अपने एक ट्वीट में उन्होंने लिखा,  आम आदमी पार्टी की सरकार अवैध रेता खनन बंद करेगी। पंजाब में रेता चोरी का पैसा अब नेताओं की जेब में नहीं, महिलाओं की जेब में जाएगा। इसीलिए पंजाब के सारे नेता मुझे गंदी गंदी गालियाँ दे रहे हैं।

आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी की पकड़ को मजबूत बनाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल  पंजाब के एक दिवसीय दौरे पर आए हैं। वे आज दोआबा क्षेत्र के होशियापुर जिले का दौरा करेंगे।

राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा है कि केजरीवाल यहां कोई बड़ी घोषणा कर सकते है। वे आज होशियारपुर में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक करेंगे।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीपंजाबCharanjit Singh Channi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण