लाइव न्यूज़ :

बकाया बिजली बिल पर घिरे सिद्धू तो पत्नी ने संभाला मोर्चा, सुखबीर बादल को दिया ये जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2021 13:36 IST

रिपोर्ट्स के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू के अमृतसर स्थित घर का पिछले आठ महीने से बिजली का बिल नहीं भरा गया है। हालांकि इसे लेकर बिजली विभाग की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देनवजोत कौर का सुखबीर बादल को जवाब- हम मेहनत से पैसा कमाकर इज्जत की रोटी खाते हैंहम आपकी तरह नहीं है जो सरकार के पैसे का फायदा उठाते हैं: नवजोत कौर

पंजाब में एक ओर जहां बिजली संकट को लेकर सियासत तेज है तो वहीं दूसरी ओर पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के घर के बकाया बिजली बिल के मामले उनकी पत्नी नवजोत कौर बचाव में उतरी है। 

कांग्रेस नेता सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने एक वीडियो जारी कर सुखबीर सिंह बादल को दो टूक जवाब दिया है। बकाया बिजली बिल के मुद्दे पर पंजाब की पूर्व मंत्री नवजोत कौर सिद्धू ने अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के उन आरोपों का जवाब दिया है जिसमें बादल ने आरोप लगाते हुए कहा था कि नवजोद सिद्दधू ने 8 लाख रुपये का बिजली बिल नहीं भरा है।

नवजोत कौर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर सुखबीर बादल को दो टूक जवाब दिया। उन्होने कहा, 'हम मेहनत से पैसा कमाकर इज्जत की रोटी खाते हैं, आपकी तरह सरकारी पैसे पर अपना गुजारा नहीं करते।'

उन्होंने कहा कि हमारा मामला ये था कि हमें सर्दियों और गर्मियों में पावर कंपनी की तरफ से एक सामान बिल मिल रहे थे। इसकी जांच के लिए ही हमने अपील दायर की थी। नवजोत कौर ने कहा कि जांच में जो भी बिल सामने आएगा, उसे हम भरेंगे।

नवजोत कौर ने सुखबीर सिंह बादल पर आरोप लगाते हुए कहा, 'आपके परिवार के लोगों के पास इलाज के लिए पैसे हैं, फिर भी वो सरकारी पैसे से इलाज करवाते हैं, लेकिन हम अपनी यात्रा भी निजी पैसे से करते हैं, हम आपकी तरह नहीं है जो सरकार के पैसे का फायदा उठाते हैं।'

गौरतलब है कि पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू के बकाया बिजली बिलों को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। सिद्धू के कथित रूप से बकाया बिलों पर टिप्पणी करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा था कि सिद्धू के पिछले आठ महीनों का बिजली बिल बकाया है और ये अमाउंट 8 लाख रुपए के करीब है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमृतसर स्थित सिद्धू के घर का पिछले आठ महीने से बिजली का बिल नहीं भरा गया है। हालांकि इसको लेकर बिजली विभाग की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

इससे पहले सिद्धू ने पंजाब में बिजली संकट का मुद्दा उठाया जिस पर खूब सियासी बयानबाजी हो रही थी। सिद्धू ने ट्विट कर बिजली से जुड़े हर मुद्दे का विस्तृत ब्यौर भी दिया था।

कांग्रेस नेता सि्द्धू ने कहा था कि सही दिशा काम किया जाए तो बिजली कटौती की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा था कि पंजाब 4.54 रुपए प्रति यूनिट की औसत लागत पर बिजली खरीद रहा है। राष्ट्रीय औसत 3.85 रुपए है और चंडीगढ़ में 3.44 रुपए प्रति यूनिट पर बिजली खरीदी जाती है।

सिद्धू के अनुसार पंजाब को बिजली खरीदने के लिए 3 प्राइवेट थर्मल प्लांट पर ज्यादा निर्भर रहना पड़ता है और 5-8 रुपए प्रति यूनिट पर बिजली खरीदनी पड़ती है जो बाकी राज्यों से ज्यादा हैं। 

उन्होंने आगे कहा, 'बादल सरकार ने 3 प्राइवेट थर्मल प्लांट के साथ बिजली खरीद समझौते (PPA) एग्रीमेंट साइन किए। इस एग्रीमेंट में गलत क्लॉज के चलते साल 2020 तक पंजाब सरकार पहले ही 54 सौ करोड़ रुपए का भुगतान कर चुकी है और पंजाब के लोगों के 65 हजार करोड़ रुपए का भुगतान फिक्स्ड चार्ज के रूप में कर सकती है।' 

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह