लाइव न्यूज़ :

काम की खबर: PNB में है आपका खाता तो फटाफट कर ले यह काम, नहीं तो 31 मार्च के बाद नहीं कर पाएंगे पैसों का लेन-देन

By अमित कुमार | Updated: January 23, 2021 19:16 IST

पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बैंक ने अपने पुराने आईएफएससी और एमआईसीआर कोड को बदलने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए बैंक अकाउंट नंबर के साथ बैंक का आईएफएससी कोड को लिंक करना पड़ता है।31 मार्च के बाद बैंक के किसी भी ब्रांच में पुराने आईएफएससी और एमआईसीआर कोड का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।ऐसे में अगर कोई पुराने कोड का इस्तेमाल करेगा तो पैसे ट्रांसफर नहीं होंगे।

क्या आप भी पंजाब नेशनल बैंक (PNB-Punjab National Bank) के ग्राहक हैं? क्या आप भी अपने डेबिट कार्ड से ट्रांजेक्शन करते हैं। अगर ऐसा है तो यह खबर आपके लिए काफी जरूरी है क्योंकि बैंक अब कुछ ऐसा करने वाली है, जिससे आपको पैसे लेन-देन करने में समस्याएं आ सकती है। दरअसल, बैंक की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि पुराने IFSC/MICR कोड को बदल दिया है। 

इसके तहत अब 31 मार्च 2021 के बाद ये कोड काम नहीं करेंगे। ऐसे में अगर कोई ग्राहक पुराने IFSC यानी इंडियन फाइनेंशियल सिस्टम कोड का इस्तेमाल करता है तो उसके पैसे ट्रांसफर नहीं होंगे। IFSC कोड का इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट के दौरान किया जाता है। बिना IFSC कोड के तहत ऑनलाइन पेमेंट नहीं की जा सकती है। आईएफएससी कोड की जानकारी बैंक के ब्रांच से प्राप्त की जा सकती है। 

पंजाब नेशनल बैंक ने अपने सभी पुराने आईएफएससी और एमआईसीआर कोड को बदलने की पूरी तैयारी कर ली है। आप नए आईएफएससी और एमआईसीआर कोड की जानकारी ब्रांच से ले सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन भी ग्राहकों को इसकी जानकारी मिल सकती है। इसके अलावा आईएफएससी कोड को आप वेबसाइट, बैंक अकाउंट और चेक बुक के जरिए पता कर सकते हैं। 

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)भारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू