लाइव न्यूज़ :

पंजाब: पराली नहीं जलाने के लिए मिला था इनाम, किसान आंदोलन के समर्थन में पंचायत लौटाएगी 18 लाख रुपए

By बलवंत तक्षक | Updated: December 15, 2020 08:45 IST

पंजाब में मोगा जिले की रसीह कलां ग्राम पंचायत ने किसानों आंदोलन को समर्थन देने का फैसला किया है। इस पंचायत को दो महीने पहले ही पुरस्कारों से नवाजा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब में मोगा जिले की रसीह कलां ग्राम पंचायत लौटाएगी दो राष्ट्रीय पुरस्कार और 18 लाख रुपयेपंचायत को पराली नहीं जलाने सहित कूड़े के सही निपटान और दूसरे बेहतरीन काम के लिए मिला था पुरस्कार रसीह कलां के सरपंच प्रीत इंद्रपाल सिंह मिंटू ने कहा कि मंगलवार को वे अपनी टीम के साथ दिल्ली कूच करेंगे

चंडीगढ़: पंजाब में मोगा जिले की रसीह कलां ग्राम पंचायत ने किसान आंदोलन के समर्थन में केंद्र सरकार की तरफ से मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार और 18 लाख रुपए की इनामी राशि वापस लौटाने का फैसला किया है. दिल्ली बॉर्डर पर मंगलवार को पंचायत की तरफ से दोनों राष्ट्रीय पुरस्कार किसान संगठनों के सुपुर्द किए जाएंगे.

केंद्र सरकार को 18 लाख की इनामी राशि लौटाने के लिए कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी. रसीह कलां पंचायत को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने, तालाब को झील का रूप देने, पार्क बनाने, पराली नहीं जलाने और सूखे व गीले कूड़े के सही निपटारे के लिए राज्य में पहला स्थान हासिल किया था.

दो महीने पहले पंचायत को दिया गया था पुरस्कार

दो महीने पहले ही कोविड महामारी के दौरान केंद्र सरकार की ओर से पंचायत को नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार और दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था. इन दोनों पुरस्कारों के साथ पंचायत को 18 लाख रुपए की इनामी राशि भी दी गई थी.

पंचायत ने अब गांववासियों को भरोसे में लेकर किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए पुरस्कार व इनामी राशि लौटाने का फैसला लिया है.

उल्लेखनीय है कि पंचायत ने अपने स्तर पर पराली नहीं जलाने वाले किसानों को पांच सौ रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा देने का निर्णय लिया था. इसके बाद गांव के सभी किसानों ने पराली को आग लगाने के बजाये खेतों में सीधी बिजाई शुरू कर दी थी.

पराली नहीं जलाने वाले पहले गांव के तौर पर पहचान

इसी वजह से गांव को राज्यभर में पराली नहीं जलाने वाले पहले गांव के तौर पर जाना गया था. रसीह कलां के सरपंच प्रीत इंद्रपाल सिंह मिंटू ने कहा कि मंगलवार को वे अपनी टीम के साथ दिल्ली कूच करेंगे और किसान संगठनों के दरबार में पेश हो कर अपने दोनों राष्ट्रीय पुरस्कार उनके सुपुर्द करेंगे.

इसके बाद बैंक खाते के जरिये पंचायत को मिली 18 लाख रुपए की इनामी राशि भी कानूनी प्रक्रिया के जरिये केंद्र को वापस लौटा दी जाएगी. मिंटू ने बताया कि पंजाबियत और किसानी को बचाने के लिए यह कदम उठाना जरूरी था. अपने अच्छे कामों की वजह से ऐसे कई पुरस्कार और इनाम तो वे भविष्य में भी अपने नाम करते रहेंगे.

टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शनकिसान आंदोलनपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप