लाइव न्यूज़ :

फुल्का के बाद आम आदमी पार्टी को लगा एक और झटका, विधायक सुखपाल खैरा ने पार्टी से दिया इस्तीफा

By धीरज पाल | Updated: January 6, 2019 13:44 IST

पंजाब के विधायक सुखपाल खैहरा ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सीएम केजरीवाल के पार्टी पर आरोप लगाया है कि पार्टी अपने विचारधार और सिद्धांतो से भटक गई है।

Open in App

आम आदमी पार्टी को एक के बाद एक झटका लग रहा है। पंजाब के 'आप' विधायक सुखपाल खैरा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा दिया है। इससे पहले वरिष्ठ अधिवक्ता और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एच एस फुल्का ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। 

एएनआई एजेंसी के मुताबिक पंजाब के विधायक सुखपाल खैहरा ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सीएम केजरीवाल के पार्टी पर आरोप लगाया  है कि पार्टी अपने विचारधार और सिद्धांतो से भटक गई है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा कि 'पार्टी उस विचारधारा और सिद्धांतों से पूरी तरह से भटक गई है, जिस विचारधारा और सिद्धांतों पर अन्ना हजारे आंदोलन के बाद इस पार्टी का गठन हुआ था। 

आम आदमी पार्टी को इस साल लगने वाला यह दूसरा बड़ा झटका है। वरिष्ठ अधिवक्ता और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एच एस फुल्का ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।  एच एस फुल्का ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी है। वरिष्ठ नेता एच एस  फुल्का के इस्तीफे के बाद प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया,  ''आत्ममुग्ध असुरक्षित बौने की निजी अंहकार मंडित नीचता के नाम एक और खुद्दार-शानदार योद्धा की ख़ामोश क़ुरबानी मुबारक हो ! अपनी स्वराज वाली बची-खुची एक आँख फोड़कर सत्ता के रीढ़विहीन “अंधों का सरदार” बनना वीभत्स और कायराना है।'' 

टॅग्स :आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण