लाइव न्यूज़ :

पंजाबः 1 जुलाई से हर घर को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली, आप संयोजक केजरीवाल बोले-पहला वादा पूरा किया, अभी आगे देखिए...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 16, 2022 18:13 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी सरकार के कार्यकाल का एक महीना पूरा होने पर शनिवार को घोषणा की है कि राज्य के प्रत्येक घर को एक जुलाई से प्रतिमाह 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के परिवारों को छोड़कर यदि दो महीने में बिजली की खपत 600 यूनिट से अधिक हो जाती है, तो उपभोक्ता को पूरे बिल का भुगतान करना होगा।

Open in App
ठळक मुद्दे1 जुलाई, 2022 से पंजाब के हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी।पंजाब में दो महीने में बिजली का बिल आता है।औद्योगिक और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में कोई वृद्धि नहीं होगी।

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक जुलाई से पंजाब के लोगों को 300 यूनिट मुफ़्त बिजली मिलने लगेगी। हमने अभी पंजाब में पहला वादा पूरा किया है आने वाले समय में सारे वादे पूरा करेंगे। इतनी महंगाई के ज़माने में लोगों को कुछ राहत होगी और अपनों पर खर्च करने का पैसा बचेगा।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 75 सालों में चुनाव के पहले जितने वादे किए जाते थे वह वादे किसी राजनीतिक पार्टी ने पूरे नहीं किए। कुछ लोग ऐसे हैं जो कहते हैं कि वह तो चुनावी जमले थे, चुनाव के पहले जो वादे किए जाते हैं वे पूरे थोड़ी न होते हैं। हम ऐसे नहीं हैं। हम सच्चे हैं।

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर अब पंजाब में भी लोगों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। मैं भगवंत मान साहब की सरकार को बहुत-बहुत बधाई देता हूं कि उनकी सरकार ने अपनी पहली गारंटी पंजाब में लागू कर दी है।

राघव चड्ढा ने कहा कि मैं विपक्ष से बस ये कहना चाहता हूं कि पंजाब की आज इन लोगों ने वो हालत कर दी है कि पंजाब को फिर से अपने पैरों पर खड़ा करने और फिर से खुशहाल और रंगला बनाने में आम आदमी पार्टी को बहुत मेहनत करनी पड़ेगी और आम आदमी पार्टी वो मेहनत करने के लिए तैयार है।

अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि पंजाब में आप ने मुफ्त बिजली का अपना पहला चुनावी वादा पूरा कर दिया है, क्योंकि वह अन्य पार्टियों की तरह झूठे वादे नहीं करती है। केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा कि पंजाब सरकार राज्य में भ्रष्टाचार को खत्म करके उसे प्रगति के पथ पर लाकर ‘‘पैसे बचाएगी।’’

केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘‘हमने अपना पहला वादा पूरा किया। हम जो कहते हैं, करते हैं। दूसरी पार्टियों की तरह झूठे वादे नहीं करते। अब साफ नीयत वाली ईमानदार, देशभक्त सरकार आ गयी है। भ्रष्टाचार खत्म करके पैसे बचायेंगे। पंजाब की तरक्की में पैसे की कमी नहीं होने देंगे।’’

इससे पहले दिन में, मान ने एक जुलाई से राज्य के हर घर को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की। चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मान ने यह भी कहा कि औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में कोई वृद्धि नहीं होगी, जबकि कृषक समुदाय को मुफ्त बिजली जारी रहेगी।

राज्य के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने शनिवार की सुबह आए विभिन्न समाचार पत्रों में घोषणा का विज्ञापन दिया है। पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान मुफ्त बिजली आम आदमी पार्टी के प्रमुख चुनावी वादों में से एक थी, और इसकी घोषणा सबसे पहले केजरीवाल ने पिछले साल जून में की थी। 

टॅग्स :पंजाबAam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालभगवंत मान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष