लाइव न्यूज़ :

सरकारी कार्यक्रमों में गुलदस्तों और प्लास्टिक की बोतलों के इस्तेमाल पर पंजाब सरकार ने दिए रोक के आदेश, जानें मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 23, 2022 12:59 IST

सरकारी कार्यक्रमों में गुलदस्ते और प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल बंद करने के संबंध में पंजाब सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय ने आदेश जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब सरकार ने जारी आदेश में कहा गया है कि प्लास्टिक वेस्ट, पल्यूशन और जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार की ओर से यह कदम उठाया गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि इसे जल्द से जल्द लागू किया जाए। 

चंडीगढ़: पंजाब सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय ने सरकारी कार्यक्रमों में गुलदस्ते और प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल बंद करने के संबंध में आदेश जारी किया है। निदेशालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्लास्टिक वेस्ट, पल्यूशन और जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार की ओर से यह कदम उठाया गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि इसे जल्द से जल्द लागू किया जाए। 

बताते चलें कि पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ विजय सिंगला ने शुक्रवार को निर्देश दिए थे कि राज्य में सरकारी आयोजनों में गुलदस्ते और प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल बंद किया जाए। इस दौरान उन्होंने कहा था कि प्लास्टिक का मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। पंजाब में एक साल में औसतन 50,000 टन से अधिक एकल-उपयोग और डिस्पोजेबल प्लास्टिक उत्पादों की खपत होती है और बोतल, प्लास्टिक बैग, पैकेजिंग सामग्री, प्लेट और कप जैसे एकल-उपयोग वाले उत्पादों की कुल खपत का लगभग 50 फीसदी हिस्सा होता है। 

दिलचस्प बात यह है कि 2019 में तैयार की गई राज्य में कचरा प्रबंधन की निगरानी के लिए एक कार्य योजना ने सिफारिश की थी कि सरकार सरकारी कार्यालयों में ऐसी वस्तुओं के उपयोग पर प्रतिबंध लगाकर और फोल्डर, ट्रे जैसे प्लास्टिक उत्पादों के उपयोग को हतोत्साहित करके एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक को कम करने में एक उदाहरण स्थापित करे। हालांकि यह सिफारिश सिर्फ कागजों पर ही रह गई है।

टॅग्स :पंजाबHealth and Family Welfare Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील