कई सालों बाद ईमानदार सीएम मिला, प्रचंड जीत के बाद अमृतसर रोड शो बोले अरविंद केजरीवाल, आप लोगों ने कमाल कर दिया, लव यू पंजाब...
By सतीश कुमार सिंह | Published: March 13, 2022 04:22 PM2022-03-13T16:22:14+5:302022-03-13T16:34:07+5:30
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो लोग पंजाब को लूट रहे थे वो अब बंद होगा। अब पूरा सरकारी पैसा पंजाब के लोगों पर खर्च होगा। हमने जितनी गारटियां दी थी सब पूरी होंगी।
अमृतसरः आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर में कहा कि इतने सालों के बाद पहली बार पंजाब को अब एक ईमानदार मुख्यमंत्री मिला है। अब सारा पैसा पंजाब और उसके लोगों पर खर्च किया जाएगा। हम सभी गारंटियां पूरी करेंगे और एक 'रंगला' और खुशहाल पंजाब बनाएंगे।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो लोग पंजाब को लूट रहे थे वो अब बंद होगा। अब पूरा सरकारी पैसा पंजाब के लोगों पर खर्च होगा। हमने जितनी गारटियां दी थी सब पूरी होंगी। 16 तारीख को भगवंत मान मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे तो उस दिन पंजाब का एक-एक बच्चा मुख्यमंत्री बनेगा।
For the first time after so many years, Punjab has now got an honest Chief Minister. Now all the money will be spent on Punjab and its people. We will fulfill all the guarantees and make a 'Rangla' and happy Punjab: Aam Aadmi Party national convener Arvind Kejriwal in Amritsar pic.twitter.com/kDrwL8zbjK
— ANI (@ANI) March 13, 2022
आप लोगों ने कमाल कर दिया, लव यू पंजाब। पूरी दुनिया को ये यकीन नहीं हो रहा कि पंजाब में इतना बड़ा इंकलाब आ गया है कि सब हार गए। ये बहुत बड़ा इंकलाब है और ये पंजाब के लोग ही कर सकते थे पूरी दुनिया में और किसी में इतनी ताकत नहीं थी।
जीत का असली मज़ा तभी आता है जब विरोधी आपके हारने का इंतज़ार कर रहे हों!🔥 pic.twitter.com/Ww5ijTrvNd
— AAP (@AamAadmiParty) March 13, 2022
अमृतसर के रोड शो में कहा कि सरकारी खजाने का हर पैसा पंजाब के लोगों पर खर्च किया जाएगा, हम चुनाव पूर्व किए गए सभी वादों को पूरा करेंगे। पंजाब के सीएम नामित भगवंत मान ने कहा कि हमने 122 लोगों की सुरक्षा कम कर दी है और इसके कारण 403 पुलिस कर्मी और 27 पुलिस वाहन थानों में लौट आए हैं। सरकारी कार्यालय में सीएम की तस्वीरें नहीं होंगी, लेकिन शहीद भगत सिंह और बाबासाहेब अंबेडकर की तस्वीरें होंगी।
We've decreased security of 122 people and due to that 403 police personnel and 27 police vehicles have returned to the police stations. No govt office will have CM's photos but will have pictures of Shaheed Bhagat Singh & Babasaheb Ambedkar: Punjab CM designate Bhagwant Mann pic.twitter.com/e9c6KNMBD1
— ANI (@ANI) March 13, 2022
Thank You Punjab! ❤️ pic.twitter.com/lOzoxuEZ60
— AAP (@AamAadmiParty) March 13, 2022