लाइव न्यूज़ :

पंजाब: बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, चार लोगों की मौत, पूरे क्षेत्र को किया गया सील; सर्च ऑपरेशन जारी

By विनीत कुमार | Updated: April 12, 2023 11:16 IST

पंजाब के बठिंडा में मिलिट्री स्टेशन में आज तड़के हुई फायरिंग की घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि मारे गए सैनिक थे या कोई और हैं। पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबठिंडा मिलिट्री स्टेशन में बुधवार तड़के साढ़े चार बजे के करीब हुई फायरिंग की घटना।बठिंडा कैन्ट के सभी गेट बंद कर अभी इलाके में सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है।पंजाब पुलिस के सूत्रों के अनुसार घटना में अभी तक किसी आतंकी एंगल की बात सामने नहीं आई है।

बठिंडा: पंजाब में स्थित बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में बुधवार तड़के हुई फायरिंग में 4 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल वजहों का खुलासा नहीं हो सका है। फायरिंग की यह घटना सुबह करीब 4.35 बजे हुई। घटना के बाद स्टेशन क्विक रिएक्शन टीम (QRT) सक्रिय हो गई है और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। घटना के बाद बठिंडा आर्मी कैन्ट में दाखिल होने वाले सभी गेट बंद कर दिए गए हैं।

फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि मारे गए लोग सेना से जुड़े थे या कोई और हैं। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि घटना मेस के अंदर हुई। मामले में अभी और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

फायरिंग की घटना में आतंकी एंगल नहीं: पंजाब पुलिस सूत्र

दूसरी ओर पंजाब पुलिस के सूत्रों के अनुसार बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में हुई फायरिंग की घटना के पीछे कोई आतंकी एंगल नहीं है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार पंजाब पुलिस के सूत्रों ने बताया कि करीब दो दिन पहले एक इंसास रायफल और 28 कैट्रिज गायब हो गए थे। सूत्रों के अनुसार इस घटना के पीछे सेना से जुड़े रहे किसी शख्स का हाथ हो सकता है।

वहीं, पीटीआई के अनुसार पंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एस.पी.एस परमार ने फोन पर बताया, 'यह कोई आतंकवादी हमला नहीं है, किसी बाहर वाले ने हमला नहीं किया। यह आपस में हुई गोलीबारी की घटना है।'

 

टॅग्स :पंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत