लाइव न्यूज़ :

पंजाब: 85 हजार वकीलों से केजरीवाल की आप में शामिल होने की अपील, चैंबर-बेंच बनवाने और मेडिकल, लाइफ इंश्योरेंस, स्टाइपेंड देने का वादा

By विशाल कुमार | Updated: December 25, 2021 15:24 IST

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा कि हम वकीलों के चैंबर बनवाएंगे, मेडिकल व लाइफ इंश्योरेंस, स्टाइपेंड देंगे और हाईकोर्ट के बेंच भी बनाएंगे। मैं पंजाब के 80,000-85,000 वकीलों से निवेदन करना चाहता हूं कि सब आम आदमी पार्टी में शामिल हो जाओ।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल शनिवार को अमृतसर में पंजाब के वकीलों की एक सभा को संबोधित कर रहे थे।वकीलों के चैंबर-बेंच बनवाने के साथ मेडिकल व लाइफ इंश्योरेंस, स्टाइपेंड देने का वादा किया।पंजाब के सभी करीब 85 हजार वकीलों से आम आदमी पार्टी में शामिल होने का आह्वान किया।

चंडीगढ़: पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव अभियान के सिलसिले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पंजाब के सभी करीब 85 हजार वकीलों से आम आदमी पार्टी में शामिल होने का आह्वान किया।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल शनिवार को अमृतसर में पंजाब के वकीलों की एक सभा को संबोधित कर रहे थे और इस दौरान उन्होंने उनके लिए कई बड़े और लुभावने वादे किए।

केजरीवाल ने कहा कि हम वकीलों के चैंबर बनवाएंगे, मेडिकल व लाइफ इंश्योरेंस, स्टाइपेंड देंगे और हाईकोर्ट के बेंच भी बनाएंगे। मैं पंजाब के 80,000-85,000 वकीलों से निवेदन करना चाहता हूं कि सब आम आदमी पार्टी में शामिल हो जाओ।

इससे पहले केजरीवाल ने 24 दिसंबर को लुधियाना जिला अदालत में हुए बम विस्फोट को लेकर पंजाब सरकार पर जोरदार हमला किया था।

पंजाब के गुरदासपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम पंजाब को एक ईमानदार और सख्त सरकार देंगे। जब तक राज्य में ऐसी सरकार नहीं होगी, (लुधियाना कोर्ट) जैसे बम धमाके होते रहेंगे। हम इकलौती पार्टी हैं जो ईमानदारी से काम करती हैं। हमने दिल्ली में भ्रष्टाचार को खत्म किया।

इसके साथ ही उन्होंने पंजाब में बेहद संवेदनशील माने जाने वाले और हाल में एक बार फिर चर्चा में आए बेअदबी के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि अगर हम चुने जाते हैं, तो हम यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी धर्म की बेअदबी न हो और बेअदबी करने वालों को सजा मिले। सभी बम धमाकों की जांच की जाएगी. इनके मास्टरमाइंड को जेल भेजा जाएगा।

आप प्रमुख ने 8 दिसंबर को पंजाब की महिलाओं से वादा किया था कि अगर उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आती है तो उन्हें 1000 रुपये दिए जाएंगे।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालपंजाबAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे