लाइव न्यूज़ :

Punjab Election: चन्नी को किसने हराया, मोबाइल रिपेयरिंग शॉप पर काम करने वाले लाभ सिंह नेः अरविंद केजरीवाल

By अनिल शर्मा | Updated: March 10, 2022 16:00 IST

पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान धूरी विधानसभा सीट से चुनाव जीत गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब में आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान धूरी विधानसभा सीट से चुनाव जीत गए हैं पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी दोनों ही सीट से चुनाव हार गए हैंभदौर सीट से मोबाइल रिपेयरिंग का काम करनेवाले लाभ सिंह ने चन्नी को मात दी है

चंडीगढ़ः पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान धूरी विधानसभा सीट से चुनाव जीत गए हैं। निर्वाचन अधिकारियों द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार, आप की प्रदेश इकाई के प्रमुख मान ने कांग्रेस उम्मीदवार और मौजूदा विधायक दलवीर सिंह गोल्डी को 58,206 मतों के अंतर से हराया। पंजाब की 117 विधानसभा सीट के लिए बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई।

उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सुखबीर सिंह बादल और नवोज सिंह सिद्धू भी चुनाव हार गए हैं। चरणजीत सिंह पंजाब में दो सीटों पर चुनाव लड़ रहे थो और दोनों ही जगहों से वे हार गए है। भदौर सीट से चन्नी को मोबाइल रिपेयरिंग का काम करनेवाले लाभ सिंह ने मात दी है। इस पर अरविंद केजरीवा ने कहा कि पंजाब में आंधी आई है। उन्होंने कहा आज देश को आगे बढ़ने से ये सभी पार्टियां रोकना चाहती है। ये सभी आम आदमी के खिलाफ हो गए थे। ये कहते थे चाहे जो भी पार्टी आ जाए, आप नहीं आनी चाहिए। और सारे मिलकर बोले केजरीवाल आतंकवादी है। आज नतीजों के जरिए जनता ने बोल दिया कि केजरीवाल आतंकवादी है।

दिल्ली सीएम ने आगे कहा कि जरीवाल देश का सच्चा सपूत है।  दिल्ली सीएम ने कहा, जनता ने नतीजा सुना दिया है। हम संकल्प लेते हैं कि हम ऐसा भारत बनाएंगे जहां कोई किसी से नफरत नहीं करेगा। ऐसा भारत बनाएंगे जहां कोई भी भूखा नहीं सोएगा। आज आजादी के 75 साल बाद भी मेडिकल की शिक्षा के लिए यूक्रेन जानी पड़ रही है। हम ऐसा भारत बनाएंगे कि लोगों को यूक्रेन जाने की जरूरत नहीं होगी बल्कि बाहर के लोग यहां आएंगे। 

केजरीवाल ने कहा कि सारी महिलाएं और युवा, किसान, मजदूर, उद्योगपति सारे लोग आम आदमी पार्टी जॉइन करें। दिल्ली सीएम ने कहा कि आपको पता है कि चरणजीत सिंह चन्नी को किसने हराया? भदौर से लाभ सिंह ओगेके ने, जो मोबाईल रिपेयरिं की दुकान में नौकरी करता है। उनकी माता जी एक स्कूल के अंदर सफाई का काम करती हैं। उनके पिता खेतों में मजदूरी करते हैं। सिद्धू को किसने हराया हमारी महिला वालेंटिएरने। मजीठिया और सिद्धू को भी महिला वालेंटियर ने हरा दिया। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022अरविंद केजरीवालपंजाब विधानसभा चुनावआम आदमी पार्टीपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष