लाइव न्यूज़ :

पंजाब: चुनाव से पहले अकाली दल की किसान नेताओं के साथ ठनी, जानिए क्या है पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 23, 2021 14:41 IST

बीते 17 सितंबर को केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ अकाली दल ने दिल्ली जाने की तैयारी की थी लेकिन उसका आरोप है कि प्रदर्शनकारियों के रूप में पहुंचे गुंडों ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचने से रोक दिया.

Open in App
ठळक मुद्देअकाली दल ने किसान नेताओं पर आरोप लगाया है कि उन्होंने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की.किसान नेताओं ने अकाली दल के आरोपों को उनकी खीझ करार दिया.किसान नेताओं ने कहा कि अकाली केवल किसान आंदोलन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं.

चंडीगढ़: कृषि कानूनों के मुद्दे पर एनडीए गठबंधन से अपना नाता तोड़ने वाले अकाली दल की पंजाब में चुनावों से ठीक पहले किसान नेताओं के साथ ठन गई है.

दरअसल, बीते 17 सितंबर को केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ अकाली दल ने दिल्ली जाने की तैयारी की थी लेकिन उसका आरोप है कि प्रदर्शनकारियों के रूप में पहुंचे गुंडों ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचने से रोक दिया.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी ने किसान नेताओं पर आरोप लगाया है कि उन्होंने ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की.

वहीं, इसी कारण पंजाब चुनाव के मद्देनजर अकाली दल का चुनाव क्षेत्र के अनुसार जनता तक पहुंचने का कार्यक्रम 'गल पंजाब दी' भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है.

हालांकि, इन आरोपों को भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के प्रमुख बलबीर सिंह राजेवाल ने अकाली दल की खीझ करार दिया और कहा कि वे केवल किसान आंदोलन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि अगर किसी कार्यकर्ता के साथ कुछ गलत हुआ तो उन्हें हमसे संपर्क करना चाहिए था.

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब अकाली दल को चुनाव क्षेत्रवार जनता पहुंचने के अपने कार्यक्रम गल पंजाब दी को रोकना पड़ा हो. इससे पहले मोगा में बादल के खिलाफ किसानों के कड़े विरोध के कारण पार्टी को अपना कार्यक्रम छह दिन के लिए टाल दिया था.

बता दें कि, अकाली दल 64 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है. कृषि कानूनों के मुद्दे पर भाजपा से नाता तोड़ने के बाद उसने बसपा के साथ गठबंधन किया है जिसमें अकाली 97 और बसपा 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

टॅग्स :FarmersपंजाबFarmer AgitationPunjabSukhbir Singh Badal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया