लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब में कांग्रेस का सीएम चेहरा, राहुल गांधी का ऐलान

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 6, 2022 18:45 IST

Punjab Election 2022: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पंजाब में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा किये जाने से पहले प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को कहा कि हर कोई उनके निर्णय को स्वीकार करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देलुधियाना का दौरा कर डिजिटल माध्यम से रैली को संबोधित किया। मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा की।चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के मुख्य दावेदार थे।

Punjab Election 2022: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब में कांग्रेस का सीएम चेहरा होंगे। लुधियाना की डिजिटल रैली में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के पास सक्षम नेताओं की कोई कमी नहीं है। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा की। पंजाब सीएम एक गरीब परिवार से आते हैं और आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए सीएम चेहरा होंगे। गांधी ने कहा कि पंजाब चन्नी और सिद्धू के खून में है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘पंजाब के लोगों ने कहा कि हमें गरीब घर से मुख्यमंत्री की जरूरत है।’’ पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे के अन्य मुख्य दावेदार प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू थे। पार्टी ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया और एक स्वचालित कॉल सिस्टम के माध्यम से जनता की राय भी मांगी थी कि मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होना चाहिए। गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नहीं बल्कि एक ‘‘राजा’’ हैं। उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या आपने उन्हें सड़क किनारे किसी की मदद करते देखा है।’’

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस का सीएम चेहरा घोषित किए जाने के बाद कहा कि मैं सभी को धन्यवाद देता हूं। यह एक बड़ी लड़ाई है, जिसे मैं अकेला नहीं लड़ सकता। मेरे पास पैसे नहीं हैं, लड़ने की हिम्मत नहीं है। पंजाब के लोग लड़ेंगे यह लड़ाई।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पंजाब में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा किये जाने से पहले प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को कहा कि हर कोई उनके निर्णय को स्वीकार करेगा। गांधी रविवार को लुधियाना का दौरा कर डिजिटल माध्यम से रैली को संबोधित किया। साथ ही वह पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा की।

सिद्धू ने ट्वीट किया, "बिना फ़ैसले के कुछ भी बड़ा हासिल नहीं हुआ... पंजाब को स्पष्टता देने आए हमारे अग्रणी नेता राहुल जी का हार्दिक स्वागत... सभी उनके फ़ैसले का पालन करेंगे!!!" सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के मुख्य दावेदार थे। दोनों ने गांधी को आश्वासन दिया है कि वे पार्टी के फैसले को स्वीकार करेंगे।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावकांग्रेसराहुल गांधीCharanjit Singh Channiनवजोत सिंह सिद्धू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष