लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: पंजाब कांग्रेस में एक और बगावत, कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह के बेटे को टिकट नहीं, यहां से लड़ेंगे निर्दलीय

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 17, 2022 16:12 IST

Punjab Election 2022: चुनाव आयोग ने सोमवार को कहा कि गुरु रविदास जयंती के मद्देनजर पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 14 फरवरी के बजाय 20 फरवरी को होगा।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव स्थगित करने के लिए आयोग से सम्पर्क किया था।मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, भाजपा ने तारीख आगे बढ़ाने का आग्रह किया था।गुरु रविदास मनाने के लिए लाखों अनुयायी उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर जाते हैं।

Punjab Election 2022: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भाई और एक अन्य रिश्तेदार को टिकट से वंचित कर दिया गया। कांग्रेस में बगावत तेज हो गई है। शनिवार को कांग्रेस ने 86 उम्मीदवारों की पहली सूची की थी। 

इस बीच पंजाब के बिजली मंत्री राणा गुरजीत सिंह के बेटे राणा इंदर प्रताप सिंह ने मौजूदा विधायक और कांग्रेस उम्मीदवार नवतेज सिंह चीमा पर गंभीर आरोप लगाते हुए सुल्तानपुर लोधी से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा की है। राणा जूनियर ने कहा है कि उन्होंने इस सीट पर कांग्रेस को बचाने के लिए चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

पिछले करीब दो महीने से इस क्षेत्र में काम कर रहे राणा इंदर प्रताप ने कांग्रेस के टिकट के लिए भी आवेदन किया था, लेकिन पार्टी ने एक बार फिर चीमा पर दांव लगाना पसंद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ूंगा और नवतेज सिंह चीमा को हराना मेरा लक्ष्य है। 

शनिवार को जारी की गयी कांग्रेस की 86 उम्मीदवारों की पहली सूची में बस्सी पठाना (अनुसूचित जाति आरक्षित) सीट से वर्तमान विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी को ही टिकट दिया है, जबकि इस सीट पर चन्नी के भाई मनोहर सिंह की नजरें थीं। मनोहर सिंह ने रविवार को इस सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की।

कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 86 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। इसमें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा और ओ पी सोनी समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। मुख्यमंत्री चन्नी चमकौर साहिब से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे।

वह रूपनगर जिले की इस सीट से साल 2007 से लगातार विधायक हैं। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिद्धू को एक बार फिर से उनके मौजूदा विधानसभा क्षेत्र अमृतसर पूर्व से उम्मीदवार बनाया गया है। वह साल 2017 में इस सीट से निर्वाचित हुए थे। साल 2012 में उनकी पत्नी नवजोत कौर ने इस सीट पर भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी। चन्नी के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल दोनों उप मुख्यमंत्रियों को उनकी वर्तमान सीट से ही टिकट दिया गया है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावकांग्रेसAam Aadmi Partyनवजोत सिंह सिद्धूNavjot Singh Sidhu
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष