लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: "नवजोत सिंह सिद्धू को सुपर सीएम का दिया जाएगा पद.." कांग्रेस नेता के विवादित बयान से पंजाब में फिर छिड़ी नेतृत्व को लेकर बहस

By आजाद खान | Updated: February 12, 2022 17:12 IST

Punjab Election 2022: रवनीत सिंह बिट्टू ने पीएम मोदी को पंजाब में हवाई यात्रा करने की सलाह दी है।

Open in App
ठळक मुद्देरवनीत सिंह बिट्टू ने नवजोत सिंह सिद्धू के सीएम उम्मीदवार पर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू को सुपर सीएम के पद को देने की बात कही है। इससे पंजाब में सीएम उम्मीदवार पर फिर से बहस छिड़ गई है।

Punjab Election 2022:पंजाब में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सीएम चेहरे के एलान के बाद भी सीएम उम्मीदवारो को लेकर आए दिन कुछ न कुछ बयान सामने आ रही हैं। इस बीच कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर एक बड़ा बात कह दी है। उन्होंने सिद्धू के बारे पूछने पर उन्हें सुपर सीएम के पद को देने की बात कही है। अब यह सुपर सीएम का पद क्या है, इसके बारे में तो उन्होंने कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन रवनीत सिंह बिट्टू के इस बयान ने सीएम उम्मीदवारो को लेकर चल रहे विवादों में तेल में घी का काम करेगा। रवनीत सिंह बिट्टू ने पीएम मोदी को लेकर भी बयान दिया है।

क्या कहा रवनीत सिंह बिट्टू ने नवजोत सिंह सिद्धू को

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पंजाब में सीएम उम्मीदवारो को लेकर जब नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में रवनीत सिंह बिट्टू से पूछा गया तो उन्होंने यह कहा, "उन्हें (नवजोत सिंह सिद्धू) सुपर सीएम पद दिया जाएगा।" हालांकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सीएम उम्मीदवार के एलान के बाद भी राज्य में सीएम के चेहरे को लेकर विवाद रोकने का नाम नहीं ले रहा है। 

सीएम उम्मीदवार के एलान के बाद भी बढ़ रहा है विवाद

सीएम उम्मीदवार के एलान होने के बाद भी सिद्धू के परिवार वालों की तरफ से सीएम चन्नी को लेकर कई बयाने सामने भी आई है। यह अलग बात है कि राहुल गांधी द्वारा सीएम के चेहरे के एलान के समय सिद्धू ने सीएम चन्नी का समर्थन किया था। इन विवादों को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि पंजाब कांग्रेस में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है।

पीएम मोदी पर दिया बयान

कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने पीएम मोदी को लेकर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा है, "प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर या विमान से जा सकते हैं क्योंकि उन्हें अभी भी सड़क पर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने 1 साल से अधिक समय तक पंजाबियों को सड़कों पर रखा। 750 किसानों ने अपने प्राणों की आहुति दी। लोग इसे कैसे भूलेंगे? वायुमार्ग के माध्यम से आना बेहतर है।"

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाबकांग्रेसराहुल गांधीमोदीनवजोत सिंह सिद्धू
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए