Punjab Election 2022: कांग्रेस सरकार आई तो महिलाओं को हर माह 2000 रुपये देंगे, नवजोत सिंह सिद्धू ने किया ऐलान

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 3, 2022 03:51 PM2022-01-03T15:51:19+5:302022-01-03T17:13:50+5:30

Punjab Election 2022: नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि विदेश जाने वाली बच्ची को टैबलेट दिया जाएगा। पंजाब विधानसभा चुनाव जल्द होने की उम्मीद है।

Punjab Election 2022 congress navjot singh sidhu government give 2000 rupees every month to women announced | Punjab Election 2022: कांग्रेस सरकार आई तो महिलाओं को हर माह 2000 रुपये देंगे, नवजोत सिंह सिद्धू ने किया ऐलान

पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को पत्र लिखा।

Highlights2015 के बेअदबी मामले के बाद के पुलिस गोलीकांड के पीड़ितों को नौकरी देने की मांग की। फरीदकोट में कोटकपुरा में कुछ लोग घायल हो गये थे।बेअदबी विरोधी प्रदर्शनों के दौरान पुलिस गोलीबारी में दो व्यक्ति मारे गये थे।

Punjab Election 2022: कांग्रेस पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने बड़ा ऐलान किया है। हर दल जनता को लुभाने में जुट गई है। सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस सरकार आई तो हर माह महिलाओं को 2000 रुपये देंगे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 1000 रुपये देने का वादा कर चुके हैं।

रैली को संबोधित करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस हर गांव में महिलाओं की कमांडो बटालियन बनाएगी। 5वीं पास बच्ची को 5000 रुपये देंगे। 10वीं पास को 15000 और 12वीं पास लड़की को 20000 रुपये देंगे। लड़कियों को कॉलेज स्तर पर स्कूटी दी जाएगी।

उन्होंने गृहणियों को हर साल आठ मुफ्त रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर देने का भी वादा किया। सिद्धू ने आगे की पढ़ाई के लिए कॉलेजों में नामांकन कराने वाली लड़कियों को दोपहिया वाहन और 12 वीं कक्षा पास करने वाली लड़कियों को 20,000 रुपये देने का भी वादा किया। सिद्धू ने ये घोषणाएं पंजाब के बरनाला जिले में एक रैली में की।

उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए राज्य में महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा, “पंजाब सरकार द्वारा गृहणियों को 2,000 रुपये प्रति माह और आठ (एलपीजी) सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।” सिद्धू ने कहा कि लड़कियां चाहे गांवों की हों या शहरी क्षेत्रों की, पांचवीं कक्षा पास करने के बाद उन्हें पांच हजार रुपये दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा, "प्रोत्साहन के रूप में, 10वीं कक्षा पास करने वाली लड़कियों को 15,000 रुपये और 12 वीं कक्षा पास करने वाली लड़कियों को उच्च अध्ययन की खातिर कॉलेजों में जाने के लिए 20,000 रुपये दिए जाएंगे।" उन्होंने लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए कंप्यूटर देने का भी वादा किया। उन्होंने वादा किया कि लड़कियों को कॉलेज जाने के लिए दोपहिया वाहन भी दिए जाएंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि महिलाओं के नाम पर संपत्तियों का हस्तांतरण नि:शुल्क होगा। उन्होंने पूरे राज्य में महिलाओं के लिए 28 कौशल विकास केंद्र स्थापित किए जाने का भी वादा किया।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शनिवार को कहा कि वह कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ काम करने और पार्टी के लिए कोई भी ‘‘त्याग’’ करने के लिए तैयार हैं। मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी उनके और सिद्धू के बीच चल रहे शीतयुद्ध की पृष्ठभूमि में आयी है।

सिद्धू अपनी ही पार्टी की राज्य सरकार की अक्सर आलोचना करते रहते हैं। सरकार के खिलाफ सिद्धू की प्रतिकूल टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर चन्नी ने कहा कि वह पार्टी के एक ‘‘वफादार सिपाही’’ हैं और पूरी ईमानदारी के साथ कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सिद्धू साहब के साथ काम करने के लिए तैयार हूं और मैं पहले से ही यह कर रहा हूं। मैं पार्टी के लिए कोई भी त्याग करने के लिए हमेशा तैयार हूं। पार्टी मुझे जो भी कहेगी मैं उसका पालन करूंगा।’’

Web Title: Punjab Election 2022 congress navjot singh sidhu government give 2000 rupees every month to women announced

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे