Punjab Election 2022: पंजाब में आप को 90 सीट पर बढ़त, सीएम केजरीवाल ने ‘इस इंकलाब के लिए’ लोगों को बधाई दी

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 10, 2022 12:52 PM2022-03-10T12:52:53+5:302022-03-10T12:53:48+5:30

Punjab Election 2022:  कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू और शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया अमृतसर पूर्व सीट पर पीछे चल रहे हैं।

Punjab Election 2022 aap 90 seat "Iss Inquilab ke liye Punjab ke logon ko bahut bahut badhai tweets Delhi CM Arvind Kejriwal  | Punjab Election 2022: पंजाब में आप को 90 सीट पर बढ़त, सीएम केजरीवाल ने ‘इस इंकलाब के लिए’ लोगों को बधाई दी

पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिए बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से मतगणना चल रही है।

Highlights‘आप’ की उम्मीदवार जीवन ज्योत कौर आगे चल रही हैं।भगवंत मान धूरी सीट पर 26,516 मतों से आगे चले रहे हैं।एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे है।

Punjab Election 2022: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लोगों को बधाई दी। पंजाब में आप 90 सीट पर आगे है। यहां पर 117 विधानसभा सीट हैं। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि ‘‘इस इंकलाब के लिए’’ राज्य के लोगों को बधाई दी। 

पंजाब में आम आदमी पार्टी के अन्य दलों का सूपड़ा साफ करते नजर आ रही है। पंजाब में विधानसभा चुनाव की, बृहस्पतिवार को हो रही मतगणना के शुरुआती रुझान में कुल 117 विधानसभा सीटों में से 90 पर आगे चल रही आम आदमी पार्टी (आप) राज्य में पूर्ण बहुमत हासिल करने की ओर आगे बढ़ रही है।

शुरुआती रुझान के अनुसार, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब और भदौड़ दोनों विधानसभा सीटों पर पीछे चल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, अमरिंदर सिंह और राजिंदर कौर भट्टल भी अपनी-अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं। शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल भी जलालाबाद सीट पर करीब 2000 मतों से पीछे चल रहे हैं।

Web Title: Punjab Election 2022 aap 90 seat "Iss Inquilab ke liye Punjab ke logon ko bahut bahut badhai tweets Delhi CM Arvind Kejriwal 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे