लाइव न्यूज़ :

पंजाब के डीजीपी ने ड्रोन हमले के बाद उच्चस्तरीय बैठक की

By भाषा | Updated: June 28, 2021 22:24 IST

Open in App

अमृतसर, 28 जून पंजाब के पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने ड्रोनों से राष्ट्रीय सुरक्षा के समक्ष पैदा हुई चुनौतियों से निपटने की रणनीति बनाने के लिये सोमवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और राज्य पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक की।

जम्मू हवाई अड्डे पर वायुसेना स्टेशन में दो ड्रोन से विस्फोटक गिराए जाने के एक दिन बाद यह बैठक की गई है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार पंजाब के डीजीपी ने अधिकारियों से कहा कि ड्रोनों के संचालन के अनुकूल क्षेत्रों की पहचान के लिये पिछले दो साल के आंकड़ों का इस्तेमाल करें।

गुप्ता ने सीमावर्ती गांवों में रोड नेटवर्क पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव रखते हुए अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों या सड़कों पर संभावित कैमरा बिंदुओं की सूची बनाने का निर्देश दिया।

पंजाब पुलिस की ओर से अतिरिक्त डीजीपी (आंतरिक सुरक्षा) आरएन ढोके, एडीजीपी एसटीएफ बी चंद्रशेखर और आईजी बॉर्डर रेंज एसपीएस परमार ने बैठक में शिरकत की जबकि बीएसएफ की ओर से महानिरीक्षक महिपाल यादव और पंजाब के विभिन्न बीएसएफ सेक्टरों के पुलिस उप महानिरीक्षक शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?