लाइव न्यूज़ :

पंजाब: कोविड संकट के बीच बाबा रोडेशाह की समाधि पर शराब चढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में जमा हुए श्रद्धालु

By भाषा | Updated: March 25, 2021 12:08 IST

Baba Rode Shah shrine: पंजाब के अमृसर में बाबा रोडेशाह की समाधि पर शराब चढ़ाने की परंपरा है। पिछले 90 सालों से यहां ये उत्सव होता है।

Open in App
ठळक मुद्देअमृतसर में बाबा रोडेशाह की समाधि पर शराब चढ़ाने के लिए उमड़ी भीड़, नहीं हुआ कोविड नियमों का पालनकई श्रद्धालु बिना मास्क पहने और सामाजिक दूरी के नियम की अनदेखी करते नजर आएपिछले 90 सालों से निभाई जाती रही है शराब चढ़ाने की परंपरा

फतेहगढ़ चूड़ियां (पंजाब): पंजाब के अमृसर स्थित बाबा रोडेशाह की समाधि पर शराब चढ़ाने एवं उनका आशीर्वाद लेने के लिए बुधवार को लोगों की भारी भीड़ जुटी और इस दौरान कोविड-19 नियमों का पालन होते नहीं दिखा।

राज्य में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं इसके बवाजूद कई श्रद्धालु बिना मास्क पहने और सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं करते दिखाई दिए। अमृतसर-फतेहगढ़ चूड़ियां रोड के भोमा गांव स्थित समाधि पर पिछले 90 साल से यह उत्सव होता आ रहा है जिसका समापन बुधवार को हुआ।

भोमा गांव के सरपंच एवं बाबा के रिश्तेदार गुरनेक सिंह जो समाधि का प्रबंधन करते हैं, ने बताया कि बाबा बर्तन में शराब एकत्र करते थे और उसे श्रद्धालुओं में बांटते थे लेकिन उन्होंने खुद कभी शराब नहीं पी। उन्होंने बताया कि शराब यहां साल सालभर चढाई जाती है लेकिन उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है।

गांव के ही गुरुसेवक सिंह ने बताया कि पहले एक दिन पुरुष और दूसरे दिन महिलाएं शराब चढ़ाने आती थीं लेकिन समय के साथ पुरुष एवं महिलाएं एक ही समय समाधि पर शराब चढ़ाने आने लगीं।

लोककथा के मुताबिक बाबा गुरदासपुर के धावान गांव के रहने वाले थे और वर्ष 1896 में वह अपना परिवार छोड़ कर भोमा गांव में बस गए थे।

कहा जाता है कि भोमा का एक किसान शादी के कई साल बाद भी संतान नहीं होने पर बाबा के पास आया और उनके आशीर्वाद से किसान को एक बेटा हुआ। किसान ने 500 रुपये का चढ़ावा चढ़ाया लेकिन बाबा ने लेने से इनकार कर दिया और उन्होंने दंपति से एक बोतल शराब खरीदकर श्रद्धालुओं में बांटने को कहा,तब से श्रद्धालु यहां शराब चढ़ाते हैं।

टॅग्स :पंजाबअमृतसर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया