लाइव न्यूज़ :

नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में हलचल, मंत्री रजिया सुल्ताना, दो महासचिव और कोषाध्यक्ष गुलजार इंदर चहल का इस्तीफा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 28, 2021 21:24 IST

पंजाब कांग्रेस के महासचिव (प्रभारी प्रशिक्षण) गौतम सेठ, योगिंदर ढींगरा और कोषाध्यक्ष गुलजार इंदर चहल ने पद छोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे "नवजोत सिंह सिद्धू के साथ एकजुटता में" सभी ने इस्तीफा दिया है।रजिया सुल्ताना के पति मोहम्मद मुस्तफा नवजोत सिद्धू के प्रधान रणनीतिक सलाहकार हैं।मुस्तफा ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी पत्नी का इस्तीफा साझा किया।

चंडीगढ़ः कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के कुछ ही घंटे बाद रजिया सुल्ताना ने मंगलवार को राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री का पद छोड़ दिया। इसके बाद इस्तीफे की लाइन लग गई। सुल्ताना को सिद्धू की करीबी माना जाता है।

पंजाब कांग्रेस के महासचिव (प्रभारी प्रशिक्षण) गौतम सेठ, योगिंदर ढींगरा और कोषाध्यक्ष गुलजार इंदर चहल ने पद छोड़ दिया। अभी तक 4 कांग्रेसी नेता ने रिजाइन दे दिया है। नवजोत के घर पर विधायकों की बैठक हो रही है। "नवजोत सिंह सिद्धू के साथ एकजुटता में" सभी ने इस्तीफा दिया है।

सुल्ताना के पति मोहम्मद मुस्तफा सिद्धू के प्रधान रणनीतिक सलाहकार हैं जो भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी रह चुके हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को भेजे त्यागपत्र में सुल्ताना ने कहा, ‘‘मैं, रजिया सुल्ताना पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और राज्य के लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एकजुटता दिखाते हुए पंजाब में कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे रही हूं।’’

उन्होंने त्यागपत्र में लिखा, ‘‘मैं पंजाब के सर्वश्रेष्ठ हित में कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए काम करती रहूंगी। जरूरत के समय में मुझ पर और मेरे परिवार पर आशीर्वाद बनाकर रखने के लिए सोनिया गांधी जी और राहुल गांधीजी का दिल से शुक्रिया।’’ मुस्तफा ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी पत्नी का इस्तीफा साझा किया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मेरी पत्नी रजिया सुल्ताना के कांग्रेस और पार्टी नेतृत्व, खासकर राहुल गांधी के सर्वश्रेष्ठ हित में इस्तीफा देने के सैद्धांतिक फैसले को लेकर उन पर मुझे गर्व है।’’ मुस्तफा और सुल्ताना सिद्धू से मिलने पटियाला में उनके आवास पर पहुंचे।

सिद्धू ने मंगलवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर पार्टी को झटका दिया, जो पहले ही आंतरिक कलह से जूझ रही है। उन्होंने भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा कि वह पार्टी की सेवा करते रहेंगे।

इससे पहले आज दिन में सुल्ताना को जल आपूर्ति और स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास तथा मुद्रण एवं स्टेशनरी विभागों का प्रभार सौंपा गया था। अमरिंदर सिंह नीत सरकार में वह परिवहन मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। 

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूPunjab Cabinetपंजाब कांग्रेसअमरिंदर सिंहपंजाब विधानसभा चुनावPunjab Assembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारत'पप्पू ने आखिरकार अपने नाम पर मुहर लगा ही दी': नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी पर फोड़ा बम, सस्पेंशन के महीनों बाद कांग्रेस से दिया इस्तीफा

भारतअमरिंदर सिंह राजा वडिंग, अब तक के सबसे अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष?, नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कांग्रेस छोड़ी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष