लाइव न्यूज़ :

पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अमरिंदर सिंह बिना माफी मांगे सिद्धू से मिलने को तैयार नहीं, बाजवा से की मुलाकात

By अभिषेक पारीक | Updated: July 17, 2021 22:21 IST

पंजाब कांग्रेस में शुरू हुआ घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच टकराव ऐसे मोड़ पर पहुंच चुका है, जब आलाकमान को दखल देना पड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब कांग्रेस की कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। अमरिंदर सिंह ने कहा कि सिद्धू सार्वजनिक माफी मांगे। अमरिंदर सिंह ने प्रतापसिंह बाजवा के साथ भी बैठक की। 

पंजाब कांग्रेस में शुरू हुआ घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच टकराव ऐसे मोड़ पर पहुंच चुका है, जब आलाकमान को दखल देना पड़ा है। कांग्रेस नेता हरीश रावत ने अमरिंदर सिंह से मुलाकात के बाद कहा था कि वह आलाकमान का हर फैसला मानने के लिए तैयार हैं, लेकिन अमरिंदर सिंह ने साफ कहा है कि वह सिद्धू से तब तक न हीं मिलेंगे, जब तक की सिद्धू सार्वजनिक रूप से अपमानजनक ट्वीट के लिए माफी नहीं मांग लेते हैं। 

नवजोत सिंह सिद्धू ने पिछले दिनों अमरिंदर सिंह पर जमकर हमला बोला था। जिसके कारण अमरिंदर सिंह काफी नाराज हैं। उन्होंने रावत से साफ कह दिया है कि जब तक सिद्धू सार्वजनिक रूप से अपमानजनक ट्वीट और इंटरव्यू के लिए माफी नहीं मांगेंगे, तब तक सुलह की कोई गुंजाइश नहीं है। 

अमरिंदर सिंह ने प्रतापसिंह बाजवा के साथ की बैठक

उधर, अमरिंदर सिंह ने प्रताप सिंह बाजवा के साथ बैठक की है। दोनों को एक दूसरे का धुर विरोधी समझा जाता है। इस मुलाकात में पंजाब विधानसभा के स्पीकर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राणा केपी सिंह भी मौजूद रहे। माना जा रहा है कि सिद्धू की कांग्रेस में बढ़ती हैसियत को देखते हुए गुटों में बंटी पंजाब कांग्रेस के कुछ गुट एक साथ आ सकते हैं। 

मंत्रियों-विधायकों से मिल रहे सिद्धू 

उधर, सिद्धू पंजाब कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा के बीच कांग्रेसी विधायकों और मंत्रियों से लगातार मुलाकात कर रहे हैं। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ से भी सिद्धू ने मुलाकात की। साथ ही वे कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर रंधावा और बलबीर सिंह सिद्धू से भी मिले। हालांकि यह भी चर्चा है कि पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद भी सिद्धू को फ्री हैंड नहीं दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि हरीश रावत ने मुख्यमंत्री को बताया है कि सिद्धू के साथ उनकी पसंद के तीन-चार कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। 

टॅग्स :पंजाबअमरिन्दर सिंहनवजोत सिंह सिद्धू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत