लाइव न्यूज़ :

पंजाब: मुख्यमंत्री अमरिंद सिंह ने नवजोत सिद्धू के सलाहकारों को दी चेतावनी, कहा- कश्मीर-पाकिस्तान संवेदनशील मुद्दे, बिना जानकारी के कुछ भी न बोलें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 22, 2021 19:37 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू  के सलाहकारों को चेतावनी देते हुए कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार कश्मीर और पाकिस्तान जैसे संवेदनशील मुद्दों पर कोई टिप्पणी न करें. पंजाब सीएम अमरिंद ने कहा कि, कश्मीर और पाकिस्तान जैसे संवेदनशील मुद्दों पर कुछ भी बोलना देश के लिए खतरनाक है और इससे अस्थिरता की स्थिति पैदा हो सकती है. बेहतर है कि इन मुद्दों से बचा जाए.

Open in App

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू  के सलाहकारों को चेतावनी देते हुए कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार कश्मीर और पाकिस्तान जैसे संवेदनशील मुद्दों पर कोई टिप्पणी न करें. पंजाब सीएम अमरिंद ने कहा कि, कश्मीर और पाकिस्तान जैसे संवेदनशील मुद्दों पर कुछ भी बोलना देश के लिए खतरनाक है और इससे अस्थिरता की स्थिति पैदा हो सकती है. बेहतर है कि इन मुद्दों से बचा जाए.

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इसके साथ ही पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से कहा है कि वे अपने सलाहकारों को कहें कि अगर किसी मुद्दे की जानकारी न हो तो उस पर न बोलें. सलाहकारों को नहीं पता कि उनके कुछ भी बोलने का असर क्या होता है.

दरअसल, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली ने बीते दिनों एक ऐसा बयान दिया था जिसके बाद विवाद की स्थिति बन गई थी. सिद्धू के सलाहकार माली ने कहा था कि कश्मीर एक अलग देश है. कश्मीर कश्मीरी लोगों का देश है.

इसके साथ ही माली ने अपने बयान में यह भी कहा था कि वर्ष 1947 में अंग्रेजों ने भारत को छोड़ते हुए समझौते और यूएनओ के फैसले का उलंघन करते हुए कश्मीर देश के दो टुकड़े कर दिए गए. इस पर पाकिस्तान और भारत ने कब्जा किया हुआ.

सिद्धू के सलाहकार के ये बयान जैसे ही आया मानो बवाल मच गया. पंजाब में अमरिंदर सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई. जिसके बाद खुद मुख्यमंत्री अमरिंद सिंह ने बयान जारी कर कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार हर मुद्दे पर न बोलें. ये मुद्दे देश की स्थिरता और शांति से जुड़े हुए हैं.

टॅग्स :अमरिन्दर सिंहनवजोत सिंह सिद्धूपंजाबकांग्रेसजम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी