लाइव न्यूज़ :

अमित शाह से भगवंत मान ने की मुलाकात, दोनों नेताओं के बीच कई मामलों पर हुई चर्चा

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 19, 2022 17:57 IST

दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को मुलाकात कर सीमा प्रबंधन सेवाओं को बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा और प्रौद्योगिकी बुनियादी ढांचे के मुद्दों सहित कई मामलों पर चर्चा की।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि केंद्र द्वारा सुरक्षा बलों की 10 और कंपनियां मुहैया कराई जाएंगी।उन्होंने आगे कहा कि हमने ड्रोन रोधी तकनीक का अनुरोध किया।

नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शाह के साथ सीमा प्रबंधन सेवाओं को बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा और प्रौद्योगिकी बुनियादी ढांचे के मुद्दों सहित कई मामलों पर चर्चा की। पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा, "केंद्र द्वारा सुरक्षा बलों की 10 और कंपनियां मुहैया कराई जाएंगी।" 

उन्होंने आगे कहा कि हमने ड्रोन रोधी तकनीक का अनुरोध किया। उन्होंने (यूनियन एचएम अमित शाह) कहा कि हम राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर मिलकर काम करेंगे। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में बासमती फसल और पंजाब कोटा मुद्दे सहित कई अन्य मामलों पर भी चर्चा हुई। केंद्र ने इस साल फरवरी में पंजाब के बाहर से भाखड़ा ब्यास बोर्ड में दो प्रमुख अधिकारियों की नियुक्ति के लिए चयन मानदंड के लिए बीबीएमएस 1974 नियम के प्रावधानों में संशोधन के लिए एक अधिसूचना जारी की थी।

परंपरा के अनुसार, दो पूर्णकालिक सदस्यों- सदस्य (शक्ति) और सदस्य (सिंचाई) के पदों को क्रमशः पंजाब और हरियाणा के पात्र उम्मीदवारों द्वारा संबंधित राज्य सरकारों द्वारा नामित इंजीनियरों के पैनल से भरा गया है। बीबीएमबी भाखड़ा नंगल और ब्यास परियोजनाओं से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और चंडीगढ़ राज्यों को पानी और बिजली की आपूर्ति के नियमन में लगा हुआ है। भाजपा को छोड़कर सभी राजनीतिक दल बीबीएमएस नियम 1974 में संशोधन का विरोध कर रहे हैं।

बता दें कि किसान विभिन्न मांगों को लेकर चंडीगढ़-मोहाली सीमा के पास पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसमें गेहूं पर बोनस भी शामिल है। 

टॅग्स :भगवंत मानअमित शाहपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील