लाइव न्यूज़ :

Punjab: सीएम भगवंत मान ने अपने पास रखा गृह मंत्रालय, हरपाल सिंह चीमा को बनाया वित्तमंत्री, यहां देखें मंत्रियों की पूरी लिस्ट

By रुस्तम राणा | Updated: March 21, 2022 18:43 IST

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने राज्य का गृह विभाग अपने पास रखा है। वहीं हरपाल चीमा को राज्य का वित्त मंत्री बनाया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देगुरमीत सिंह मीत हेयर को शिक्षा मंत्री, डॉ विजय सिंगला को बनाया गया राज्य का स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलजीत कौर को सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्रीकुलदीप सिंह धालीवाल को दी गई ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री की जिम्मेदारी

चंडीगढ़:पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन चुकी है, जिसके मुखिया भगवंत मान हैं। यहां दस विधायकों द्वारा मंत्रिपद की शपथ लेने के बाद अब उन्हें सोमवार को विभागों की भी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने राज्य का गृह विभाग अपने पास रखा है। वहीं हरपाल चीमा को राज्य का वित्त मंत्री बनाया गया है। 

वहीं गुरमीत सिंह मीत हेयर को शिक्षा मंत्री, डॉ विजय सिंगला को स्वास्थ्य मंत्री, हरजोत एस. बैंस को कानून और पर्यटन मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार डॉ बलजीत कौर को सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री, हरभजन सिंह ईटीओ को बिजली मंत्री, लाल चंद कटारुचक को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, कुलदीप सिंह धालीवाल को ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री नियुक्त किया गया है।

जानें कैबिनेट में किसे मिला कौनसा विभाग

भगवंत मान - मुख्यमंत्री, गृहमंत्रालयहरपाल सिंह चीमा - वित्त मंत्रीगुरमीत सिंह मीत हेयर - शिक्षा मंत्रीडॉ. विजय सिंगला - स्वास्थ्य मंत्रीहरजोत एस बैंस - कानून और पर्यटन मंत्रीडॉ बलजीत कौर - सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्रीहरभजन सिंह ईटीओ - बिजली मंत्रीलाल चंद कटारुचक - खाद्य एवं आपूर्ति विभागकुलदीप सिंह धालीवाल - ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रीलालजीत सिंह भुल्लर - परिवहन मंत्रीब्रह्म शंकर जिम्पा - जल के साथ-साथ आपदा मंत्री

बता दें कि प्रचंड के बहुमत के साथ आम आदमी पार्टी ने यहां अपनी सरकार बनाई है। 16 मार्च को भगवंत मान ने राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। वहीं 19 मार्च को दस विधायकों ने मंत्रिपद की शपथ ली थी। पंजाब चुनाव में पार्टी ने 117 विधानसभा सीटों में से 92 सीटों में जीत का परचम लहराया है।  

टॅग्स :पंजाबAam Aadmi Partyभगवंत मानCabinet
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos