लाइव न्यूज़ :

नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे को लेकर पहली बार सामने आए CM अमरिंदर सिंह, कहा- मेरा उनके साथ कोई इश्यू नहीं

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 15, 2019 13:59 IST

मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह का कहना है कि मेरे साथ उनकी कोई समस्या नहीं थी। मैंने वास्तव में कैबिनटे फेरबदल के बाद उन्हें एक बहुत महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देकाग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब के मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं और वह अपना इस्तीफा सोमवार (15 जुलाई) को सूबे के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह को भेज चुके हैं।उनके इस्तीफे को लेकर पहली बार सीएम अमरिंदर सिंह सामने आए हैं और कहा है कि उनके साथ कोई समस्या नहीं थी। 

काग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धूपंजाब के मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं और वह अपना इस्तीफा सोमवार (15 जुलाई) को सूबे के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह को भेज चुके हैं। उनके इस्तीफे को लेकर पहली बार सीएम अमरिंदर सिंह सामने आए हैं और कहा है कि उनके साथ कोई समस्या नहीं थी। 

समाचार एजेंसी के मुताबिक, मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह का कहना है कि मेरे साथ उनकी कोई समस्या नहीं थी। मैंने वास्तव में कैबिनटे फेरबदल के बाद उन्हें एक बहुत महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो दिया था। यह उनका मंत्रिमंडल छोड़ने का निर्णय रहा है। मुझे बताया गया है कि उन्होंने मेरे कार्यालय को पत्र भेजा है। मैं पहले उसे देखता हूं, फिर उसके बाद देखेंगे कि क्या किया जाना है।

इसके अलावा उन्होंने पंजाब सीएम ने सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को लेकर कहा है कि मैंने कभी भी श्रीमती सिद्धू का विरोध नहीं किया, वास्तव में मैंने राहुल गांधी जी से सिफारिश की थी कि वह बठिंडा से चुनाव लड़ें। यह सिद्धू थे जिन्होंने कहा था कि उनकी पत्नी बठिंडा से नहीं बल्कि चंडीगढ़ से चुनाव लड़ेंगी। तय करना सिद्धू का काम नहीं है, बल्कि इन चीजों को पार्टी तय करती है।आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना इस्तीफा 10 जून  को ही राहुल गांधी को सौंप दिया था। राहुल गांधी को चिट्ठी लिख कर इसकी जानकारी दी गई थी। सिद्धू और कैप्टेन अमरिंदर सिंह के बीच लोकसभा चुनाव के दौरान से ही तनातनी चल रही थी। इमरान खान के शपथ-ग्रहण समारोह में शामिल होने और पाकिस्तानी सेना के प्रमुख से सिद्धू के गले मिलने के कारण अमरिंदर सिंह ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी।

मुख्यमंत्री ने गत छह जून को सिद्धू से स्थानीय प्रशासन और पर्यटन तथा संस्कृति विभागों का प्रभार छीन लिया था और उन्हें बिजली तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का कार्यभार सौंपा था। कैबिनेट में फेरबदल के दो दिन बाद आठ जून को सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में तेजी के लिए मुख्यमंत्री द्वारा गठित मंत्रणा समूहों से भी सिद्धू बाहर हो गए थे। मुख्यमंत्री और सिद्धू के बीच गतिरोध को दूर करने का जिम्मा वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल को सौंपा गया था।

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूअमरिंदर सिंहपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं