लाइव न्यूज़ :

मंत्रियों से विवाद के बाद मुख्‍य सचिव अवतार सिंह पर गिरी गाज, कर आयुक्त के अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त किया गया

By भाषा | Updated: May 13, 2020 13:05 IST

दरअसल, आबकारी नीति के संशोधन पर शनिवार को हुई एक बैठक में अवतार सिंह और पंजाब के मंत्रियों के बीच ठन गई थी। इसके बाद ये कार्रवाई हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के मुख्य सचिव करण अवतार सिंह को वित्तीय कर आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गयापंजाब के शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से एक बैठक के दौरान विवाद की आई थी खबरें

चंडीगढ़: राज्य के मंत्रियों के साथ तनातनी के तीन दिन बाद पंजाब के मुख्य सचिव करण अवतार सिंह को मंगलवार रात को वित्तीय कर आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया। जारी एक आदेश के अनुसार, प्रधान सचिव (जल संसाधन) ए वेणु प्रसाद अब वित्तीय कर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

आदेश में कहा गया है कि चूंकि प्रसाद 20 मई तक अवकाश पर हैं तो प्रधान सचिव अनिरुद्ध तिवारी वित्तीय कर आयुक्त पद का कामकाज देखेंगे।

करण अवतार सिंह को अनौपचारिक रूप से वित्तीय कर आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करने का कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब आबकारी नीति के संशोधन पर शनिवार को हुई एक बैठक में उनके और पंजाब के मंत्रियों के बीच ठन गई थी।

ऐसी खबर है कि बैठक में प्रौद्योगिकी शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आबकारी नीति में शराब बेचने वालों को कोई राहत देने का विरोध किया था। चन्नी के बोलने के बाद मुख्य सचिव ने कथित तौर पर बेहद ‘‘रूखे ढंग से’’ जवाब दिया था।

इसके बाद वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और चन्नी बैठक छोड़कर चले गए। इसके कुछ देर बाद कुछ अन्य मंत्री भी बैठक छोड़कर चले गए। इसके कारण उस दिन होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक भी टल गई थी। हालांकि, सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद बादल ने कहा था कि मंत्रिमंडल के समक्ष करण अवतार सिंह का ‘‘रवैया, हाव-भाव और बातचीत का ढंग’’ मुख्य सचिव पद के व्यक्ति को शोभा नहीं देता।

बादल और चन्नी दोनों ने सोमवार को कहा था कि वह ऐसी किसी बैठक में भाग नहीं लेंगे जिसमें राज्य के मुख्य सचिव शामिल होंगे। इससे राज्य के मंत्रियों और शीर्ष नौकरशाह के बीच तनातनी बढ़ गई।

टॅग्स :पंजाबअमरिन्दर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम