पंजाब के मुख्यमंत्री ने बूटा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

By भाषा | Published: January 2, 2021 07:47 PM2021-01-02T19:47:47+5:302021-01-02T19:47:47+5:30

Punjab Chief Minister condoles death of Buta Singh | पंजाब के मुख्यमंत्री ने बूटा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

पंजाब के मुख्यमंत्री ने बूटा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

चंडीगढ़, दो जनवरी पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री बूटा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

बूटा सिंह (86) का शनिवार सुबह दिल्ली के एम्स में निधन हो गया।

अपने शोक संदेश में अमरिंदर सिंह ने कहा कि अपनी अंतिम सांस तक समाज के गरीब और निचले वर्गों के कल्याण एवं उत्थान के लिए लगातार परिश्रम करने वाले दिग्गज कांग्रेसी नेता बूटा सिंह के निधन के बारे में जानकार वह काफी दुखी हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ''पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह जी के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। वह पश्चिम बंगाल और बिहार के राज्यपाल भी रहे थे। मैं इस मुश्किल घड़ी में ईश्वर से उनके परिजनों एवं मित्रों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Punjab Chief Minister condoles death of Buta Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे