लाइव न्यूज़ :

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सेवानिवृत्त डॉक्टरों की सेवा 3 महीने बढ़ाने की घोषणा की

By भाषा | Updated: September 7, 2020 20:05 IST

सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा कि महामारी के बीच चिकित्सा सेवा की मांग में संभावित बढ़ोतरी के मद्देनजर मुख्य सचिव से तकनीकीविदों और प्रयोगशाला सहायकों की भर्ती की प्रक्रिया को भी तेज करने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसमीक्षा बैठक के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग विशेषज्ञ कर्मियों के संबंध में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की मदद कर रहा है।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घर पर पृथक-वास में रह रहे गरीबों के लिए भोजन के पैकेट बांटने के लिए उपायुक्तों के अंतर्गत कमेटी भी बनाने को कहा है।कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस के गंभीर मरीजों और उनके परिवार के सदस्यों के बीच वीडियो कॉल की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाएगी।

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के बीच सभी सेवानिवृत्त डॉक्टरों और विशेषज्ञों की सेवाओं को तीन महीने बढ़ाने की सोमवार को घोषणा की । मुख्यमंत्री ने यहां एक बयान में कहा कि मंत्रिमंडल के पूर्व के एक फैसले के मुताबिक इन डॉक्टरों को 30 सितंबर तक का सेवा विस्तार दिया गया था।

अब उनकी सेवा 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गयी है । उन्होंने महामारी के बीच चिकित्सा सेवा की मांग में संभावित बढ़ोतरी के मद्देनजर मुख्य सचिव से तकनीकीविदों और प्रयोगशाला सहायकों की भर्ती की प्रक्रिया को भी तेज करने को कहा है।

अधिकारियों और चिकित्सा, स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा बैठक के दौरान सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग विशेषज्ञ कर्मियों के संबंध में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की मदद कर रहा है। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घर पर पृथक-वास में रह रहे गरीबों के लिए भोजन के पैकेट बांटने के लिए उपायुक्तों के अंतर्गत कमेटी भी बनाने को कहा।

यह भी फैसला किया गया कि सरकारी अस्पताल भर्ती चल रहे गंभीर मरीजों को जरूरत पड़ने पर घर का खाना मुहैया कराने की अनुमति दे सकेंगे। सिंह ने कहा कि अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस के गंभीर मरीजों और उनके परिवार के सदस्यों के बीच वीडियो कॉल की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाएगी। भाषा आशीष नरेश नरेश

 

टॅग्स :अमरिन्दर सिंहपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया