लाइव न्यूज़ :

Punjab Bypolls Result Live: 2-2 सीट पर आप और कांग्रेस आगे?, पंजाब में फिर से भाजपा को झटका?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2024 11:24 IST

Punjab Bypolls Result Live: गिद्दड़बाहा में ‘आप’ के हरदीप सिंह डिम्पी ढिल्लों दो दौर की मतगणना के बाद अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार अमृता वड़िंग से 1,699 मतों से आगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के सोहन सिंह ठंडल तीसरे स्थान पर हैं।भाजपा उम्मीदवार और पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल तीसरे स्थान पर हैं।भाजपा के केवल ढिल्लों तीसरे स्थान पर हैं।

Punjab Bypolls Result Live: पंजाब की चार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार आम आदमी पार्टी (आप) गिद्दड़बाहा और चब्बेवाल सीट पर आगे है जबकि कांग्रेस डेरा बाबा नानक और बरनाला सीट पर बढ़त बनाए हुए है। चब्बेवाल में, ‘आप’ के इशांक कुमार चब्बेवाल ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। पांचवें दौर की मतगणना के बाद वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार रंजीत कुमार से 8,508 मतों से आगे हैं। भाजपा के सोहन सिंह ठंडल तीसरे स्थान पर हैं।

गिद्दड़बाहा में ‘आप’ के हरदीप सिंह डिम्पी ढिल्लों दो दौर की मतगणना के बाद अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार अमृता वड़िंग से 1,699 मतों से आगे हैं। अमृता पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की पत्नी हैं। भाजपा उम्मीदवार और पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल तीसरे स्थान पर हैं।

डेरा बाबा नानक और बरनाला विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस और ‘आप’ के बीच कड़ी टक्कर है। बरनाला विधानसभा क्षेत्र में चौथे चरण की मतगणना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप सिंह ढिल्लों ‘आप’ के हरिंदर सिंह धालीवाल से 1,188 मतों से आगे हैं। भाजपा के केवल ढिल्लों तीसरे स्थान पर हैं।

डेरा बाबा नानक में कांग्रेस उम्मीदवार जतिंदर कौर रंधावा चार दौर की मतगणना के बाद ‘आप’ उम्मीदवार गुरदीप सिंह रंधावा से 421 मतों से आगे हैं। कौर गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा की पत्नी हैं। भाजपा के रविकरण कहलों तीसरे स्थान पर हैं। पंजाब की चार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना शनिवार सुबह आठ बजे शुरू हुई।

गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल (अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित) और बरनाला सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को हुआ था। इन सीट के विधायकों के इस साल की शुरुआत में लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद उपचुनाव जरूरी हो गया था।

टॅग्स :उपचुनावपंजाबचुनाव आयोगAam Aadmi Partyकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए