पंजाब उपचुनाव: चार विधानसभा सीटों पर 60% से अधिक मतदान, शिरोमणि अकाली दल का दावा- गोलीबारी में एक कार्यकर्ता घायल

By भाषा | Published: October 22, 2019 05:14 AM2019-10-22T05:14:07+5:302019-10-22T05:14:07+5:30

चुनाव अधिकारी का कहना है कि यह चुनाव से संबंधित घटना नहीं है। राज्य में फगवाड़ा (आरक्षित), जलालाबाद, दाखा और मुकेरियां विधानसभा सीट पर उपचुनाव हए हैं। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी एस करूणा राजू ने पीटीआई-भाषा को बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण रहा।

Punjab by-election: More than 60 percent voting in by-elections in four assembly seats | पंजाब उपचुनाव: चार विधानसभा सीटों पर 60% से अधिक मतदान, शिरोमणि अकाली दल का दावा- गोलीबारी में एक कार्यकर्ता घायल

File Photo

Highlightsपंजाब की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में 60 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और अंतिम आंकड़े मिलने के बाद मतदान प्रतिशत में बदलाव हो सकता है।

पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में 60 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और अंतिम आंकड़े मिलने के बाद मतदान प्रतिशत में बदलाव हो सकता है। हालांकि विपक्षी पार्टी शिरोमणि अकाली दल ने दावा किया कि उनका एक कार्यकर्ता दाखा विधानसभा में गोलीबारी की एक घटना में घायल हो गए।

हालांकि चुनाव अधिकारी का कहना है कि यह चुनाव से संबंधित घटना नहीं है। राज्य में फगवाड़ा (आरक्षित), जलालाबाद, दाखा और मुकेरियां विधानसभा सीट पर उपचुनाव हए हैं। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी एस करूणा राजू ने पीटीआई-भाषा को बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण रहा।

उन्होंने बताया कि दो से तीन ईवीएम में तकनीकी खामियां आईं जिन्हें तत्काल बदल दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और यह शाम छह बजे तक चला। शिअद के नेता दलजीत सिंह चीमा ने आरोप लगाया कि दाखा के जंगपुर गांव में गोलीबारी की एक घटना में उनकी पार्टी का एक कार्यकर्ता घायल हो गया।

उनका कहना है कि कार्यकर्ता ‘कांग्रेस के गुंडों’ को फर्जी मतदान करने से रोक रहा था। दाखा और जलालाबाद के कुछ मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया था। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने जनता से मतदान करने का अनुरोध किया था। 

Web Title: Punjab by-election: More than 60 percent voting in by-elections in four assembly seats

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे