लाइव न्यूज़ :

पंजाबः अमृतसर के धार्मिक डेरे में हुआ बड़ा धमाका, तीन लोगों की मौत, विदेशों से जुड़े हो सकते हैं तार

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 18, 2018 13:03 IST

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह धमका अमृतसर के राजासांसी गांव के निरंकारी भवन में हुआ है। मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन लोगों ने ग्रेनेड को डेरे में फेंका, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई है। हालांकि घायलों के संबंध में अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

Open in App

पंजाब के अमृतरसर में रविवार (18 नवंबर) को एक धार्मिक डेरे में बड़ा धमाका हुआ है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। धमाके से इलाके में दहशत फैल गई है। इस धमाके के पीछे विदेशों में बैठे कट्टरपंथियों की साजिश बताई जा रही है। वहीं, पहले से अमृतसर अलर्ट पर था इसके बावजूद धमाका हुआ है, जिससे पुलिस प्रशासन पर भी सवालिया निशान लगने लगा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह धमका अमृतसर के राजासांसी गांव के निरंकारी भवन में हुआ है। मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन लोगों ने ग्रेनेड को डेरे में फेंका, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई लोगों के घायल होने की सूचना सामने आई है। 

मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि इस मामले के तार विदेशों में बैठे कट्टरपंथियों से जुड़े हो सकते हैं। वहीं, धमाके के बाद पुलिस व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है और नाकाबंदी कर इलाके में हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने राजास्थान बोर्डर को सील कर दिया है और हर किसी पर नजर रख रही है। इधर, अमृतसर में हाईअलर्ट होने के बावजूद भी धमाका होने से पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान लगने लगा है क्योंकि पिछले दिनों ही पुलिस प्रशासन को अलर्ट किया गया था कि कुछ संदिग्ध देखे गए हैं।

टॅग्स :बम विस्फोटपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?