लाइव न्यूज़ :

पंजाब विधानसभा चुनावः अकाली दल ने छह सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 1, 2021 22:06 IST

Punjab Assembly Elections: मौर विधानसभा सीट से जगमीत सिंह बरार को उतारा है और तलवंडी साबो सीट से जीत मोहिंदर सिंह उसके उम्मीदवार होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब में 117 विधानसभा सीट हैं।शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उम्मीदवारों की घोषणा की है।रामपुरा फूल सीट से उनके बेटे गुरप्रीत सिंह को उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए।

Punjab Assembly Elections: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने अगले साल पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए छह सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा बुधवार को कर दी।

 

पंजाब में 117 विधानसभा सीट हैं। पार्टी ने मौर विधानसभा सीट से जगमीत सिंह बरार को उतारा है और तलवंडी साबो सीट से जीत मोहिंदर सिंह उसके उम्मीदवार होंगे। जैतू सीट से सूबा सिंह, कोटकपुरा सीट से मनतार सिंह बरार, मुक्तसर सीट से कंवरजीत सिंह रोजी बरकंडी और फरीदकोट सीट से परमबंस सिंह रोमाना को उम्मीदवार बनाया गया है।

रोमाना पार्टी की युवा इकाई के अध्यक्ष हैं। पार्टी के नेता दलजीत सिंह चीमा ने ट्वीट किया कि शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उम्मीदवारों की घोषणा की है। जगमीत सिंह बरार 2019 में अकाली दल में शामिल हुए थे। उन्हें मौर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

हालांकि पूर्व मंत्री एवं अकाली नेता सिकंदर सिंह मलूका इस सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक थे। रामपुरा फूल सीट से मलूका की उम्मीदवारी की घोषणा 29 अगस्त को की गई थी लेकिन उन्होंने वहां से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। मलूका ने कहा था कि रामपुरा फूल सीट से उनके बेटे गुरप्रीत सिंह को उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए।

टॅग्स :शिरोमणि अकाली दलपंजाब विधानसभा चुनावBJPबीएसपीकांग्रेसआम आदमी पार्टीSukhbir Singh Badal
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना