लाइव न्यूज़ :

सेना की चौकी से रायफल चुराने के मामले में पंजाब पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया

By भाषा | Updated: December 11, 2019 05:30 IST

मध्यप्रदेश: छह-सात दिसंबर की दरम्यानी रात को पचमढ़ी स्थित सेना के एक शिविर की चौकी से दो व्यक्ति संतरियों को झांसा देकर उनकी दो इंसास रायफल और 20 कारतूस चोरी कर फरार हो गये थे।

Open in App

मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के प्रसिद्ध पर्वतीय पर्यटन स्थल पचमढ़ी में भारतीय सेना के एक शिविर की चौकी से दो इंसास रायफल और 20 कारतूस चोरी करने के मामले में चार लोगों को पंजाब पुलिस ने मंगलवार को होशियारपुर में हिरासत में लिया। इनमें से एक व्यक्ति सेना का सिपाही है।

गौरतलब है कि छह-सात दिसंबर की दरम्यानी रात को पचमढ़ी स्थित सेना के एक शिविर की चौकी से दो व्यक्ति संतरियों को झांसा देकर उनकी दो इंसास रायफल और 20 कारतूस चोरी कर फरार हो गये थे। मध्यप्रदेश पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "हमारी जानकारी के अनुसार, होशियारपुर में पंजाब पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है और हमारी एटीएस टीम वहां की पुलिस के साथ समन्वय कर रही है ताकि उन्हें यहां लाया जा सके।"

उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान हरप्रीत सिंह, जग्गा, काके और एक अन्य के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि पचमढ़ी की वारदात के समय हरप्रित सिंह और उसके एक अन्य साथी की संलिप्तता मालूम चली थी। संभवत: इनके दो साथी बाद में इनके साथ पंजाब में शामिल हुए। हरप्रीत सिंह सेना में सिपाही है।

इस मामले में आरोपियों से पूछताछ के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। गौरतलब है कि गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को दो आरोपित पिपरिया रेलवे स्टेशन से एसयूवी कर पचमढ़ी में सेना की चौकी पर पहुंचे और स्वयं को सेना का अधिकारी बताया।

इसके बाद उन्होंने एक संतरी से अन्य जवानों को जमा करने के लिये कहा और दूसरे संतरी को जूनियर कमिशन अधिकारी :जेसीओ: को बुलाने के लिये कहा। दोनों संतरी उनके आदेशों का पालन करते हुए अपने इंसास राइफल और 20 कारतूस वहीं छोड़कर चले गये। इसके बाद दोनों राइफलें और कारतूस चोरी कर वहां से फरार हो गये।

टॅग्स :भारतीय सेनापंजाबमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष