लाइव न्यूज़ :

पंजाब: विधानसभा की कार्यवाही जल्द स्थगित करने से नाराज विधायक ने भत्ते लेने से इनकार किया

By भाषा | Updated: December 15, 2018 23:01 IST

पंजाब में आम आदमी पार्टी के एक विधायक ने कहा है कि वह विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सिर्फ 11 मिनट में सदन की कार्यवाही स्थगित होने...

Open in App

 पंजाब में आम आदमी पार्टी के एक विधायक ने कहा है कि वह विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सिर्फ 11 मिनट में सदन की कार्यवाही स्थगित होने के विरोध में अपने यात्रा, मंहगाई भत्ते और अन्य लाभ लेने से इनकार कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इससे लाखों का जनधन बर्बाद हुआ है।

पंजाब विधानसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में विधायक अमन अरोड़ा ने कहा कि उनकी अतंरात्मा उन्हें 13 दिसंबर को सदन में बैठक के लिये मिलने वाले यात्रा, मंहगाई भत्ते और दूसरे लाभ लेने की इजाजत नहीं देती।

उस दिन दिवंगतों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही 11 मिनट में ही स्थगित कर दी गई और राज्य या जनता से जुड़े मु्द्दों पर कोई विचार नहीं किया गया। सुनाम से विधायक ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने हाल ही में कहा था कि सदन की एक दिन की कार्यवाही पर 70 लाख रुपए खर्च होते हैं।

आप विधायक ने कहा कि ऐसे समय में जब राज्य पर 2.5 लाख करोड़ रुपए का कर्ज हो, किसान आत्महत्या कर रहे हों, युवाओं के लिये नौकरियां न हों, उद्योग और व्यापार ठीक न हों, शिक्षक कम तनख्वाह पर काम करने को मजबूर हों, इस तरह पैसे की बर्बादी राज्य के वित्तीय हालात के प्रति सरकार के असंवेदनशील रवैये को दर्शाती है।

टॅग्स :पंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया