लाइव न्यूज़ :

पंजाब और हरियाणाः खेत में पराली जलाने का मामला, 86004 मामले दर्ज, पांच साल में सबसे ज्यादा, जानिए सबकुछ 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2021 19:12 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बुधवार को किसानों से वादा किया कि पराली जलाने को लेकर उनके खिलाफ दर्ज पुराने मामलों को रद्द कर दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देकिसान धान की पराली जलाने पर प्रतिबंध की धज्जियां उड़ाते रहे। भटिंडा, मोगा और फिरोजपुर जिलों का नंबर है। पंजाब के संगरूर में सबसे ज्यादा 8,872 मामले सामने आए हैं।

चंडीगढ़ः हरियाणा और पंजाब में फसल अवशेष के प्रबंधन और खेतों में पराली जलाने के लिए जुर्माना लगाये जाने के बावजूद प्रदेश में खेतों में आग लगाने की 86004 घटनाएं दर्ज की गयी हैं। यह 2016 के बाद सबसे बड़ी अधिक है। 

 

इस साल 1 सितंबर से 22 नवंबर के बीच पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों को मिलाकर खेतों में आग जलाने के 86,004 मामले सामने आए हैं, जो पांच साल में सबसे ज्यादा हैं। इस सीजन में अब तक पंजाब के संगरूर में सबसे ज्यादा 8,872 मामले सामने आए हैं। इसके बाद भटिंडा, मोगा और फिरोजपुर जिलों का नंबर है। कीव रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। 

लुधियाना में खेतों में आग जलाने के मामले बीते साल 3,885 की तुलना में बढ़कर 5,395 हो गए। इस अवधि में हरियाणा के फतेहाबाद में खेतों में आग जलाने के सबसे ज्यादा 1,968 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कैथल, जींद और करनाल जिलों का नंबर है। राज्य सरकार ने अब तक दोषी किसानों के खिलाफ 2.46 करोड़ रुपये का पर्यावरणीय जुर्माना लगाया है।

आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में 2019 में 52,991 की तुलना में 2020 में पराली जलाने की 76,590 घटनाएं देखी गई थीं। राज्य सरकार द्वारा पूरे पंजाब में नोडल अधिकारियों की तैनाती और फसल अवशेषों के प्रबंधन के लिए अधिक मशीनें देने के बावजूद पराली जलाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्राहां) के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरीकलां ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि सरकार हमें धान की पराली के प्रबंधन के लिए 200 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दे।’’ पंजाब और हरियाणा के किसानों पर अक्सर धान की पराली जलाने से वायु प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाया जाता है और अकेले पंजाब में सालाना 20 मिलियन टन धान की पराली पैदा होती है।

टॅग्स :पंजाबहरियाणाFarmers
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?