Punjab AAP Ludhiana assembly seat bypolls: क्या लुधियाना विधानसभा सीट उपचुनाव लड़ेंगे केजरीवाल?, बैठक के बाद आप सांसद मलविंदर सिंह कंग ने क्या दिया उत्तर, देखें वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 11, 2025 14:12 IST2025-02-11T14:10:59+5:302025-02-11T14:12:13+5:30
Punjab AAP Ludhiana assembly seat bypolls: आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई में असंतोष की अफवाहों के बीच पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की दिल्ली के कपूरथला हाउस में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक की।

photo-ani
Punjab AAP Ludhiana assembly seat bypolls: पंजाब इकाई के भीतर संभावित दरार की चर्चा के बीच आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और विधायकों से मुलाकात की। भगवंत मान ने मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस द्वारा राज्य में पार्टी में दरार के दावों को खारिज कर दिया। दिल्ली में आम आदमी पार्टी और प्रमुख नेताओं की करारी हार ने पार्टी की भविष्य की रणनीति पर सवालिया निशान लगा दिया है। चुनाव परिणामों का इसकी पंजाब इकाई पर भारी असर पड़ता दिख रहा है, जहां AAP मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सत्ता में है।
#WATCH | Delhi | On AAP National Convenor Arvind Kejriwal's meeting with Punjab CM and MLAs, party MP Malvinder Singh Kang says, "Meetings are very normal for the functioning of a party. To improve the functioning of the party and to analyse the party's performance in the current… pic.twitter.com/V9IRILB4Jt
— ANI (@ANI) February 11, 2025
इस बीच चर्चा है कि आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल उपचुनाव में हाथ आजमा सकते हैं। दिल्ली में कई दिन से भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेता दावा कर रहे हैं। आपको बता दें कि पंजाब में उपचुनाव होने वाला है और 2027 में पंजाब विधानसभा चुनाव होगा। ऐसी अटकलें भी हैं कि केजरीवाल पंजाब की राजनीति में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
#WATCH | Delhi: Punjab CM Bhagwant Mann says, "... I would ask Pratap Singh Bajwa to count how many MLAs they have in Delhi... The law and order of Punjab is better than most states... We have to put in extra effort being a border state, and we are doing that..." pic.twitter.com/HsMLsAeETF
— ANI (@ANI) February 11, 2025
उनके लुधियाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा है। हालांकि, आप सांसद मलविंदर सिंह कंग ने ऐसी खबरों को तवज्जों नहीं देते हुए बैठक को ‘‘नियमित रणनीति सत्र’’ बताया। पंजाब आप द्वारा शासित एकमात्र राज्य है। केजरीवाल की पंजाब के सीएम और विधायकों के साथ बैठक पर पार्टी सांसद मलविंदर ने कहा कि पार्टी के कामकाज के लिए बैठकें बहुत सामान्य हैं।
#WATCH | Delhi: AAP National Convenor Arvind Kejriwal leaves from Kapurthala House after chairing a meeting with Punjab CM and MLAs. pic.twitter.com/bdd55l6bfz
— ANI (@ANI) February 11, 2025
पार्टी के कामकाज में सुधार करने और मौजूदा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन का विश्लेषण करने के लिए, अरविंद केजरीवाल ने हमेशा पार्टी का मार्गदर्शन किया है। आप पंजाब में भगवंत मान और देश में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध है। पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनाव में आप ने 117 में से 92 सीट जीतकर शानदार विजय हासिल की थी।
#WATCH | Delhi: After meeting AAP National Convenor Arvind Kejriwal, Punjab CM Bhagwant Mann says, "... Arvind Kejriwal thanked the MLAs for their work in the Delhi elections... Punjab government is working for the welfare of the people... Even today, the people of Delhi say that… pic.twitter.com/TFcUlBeYgE
— ANI (@ANI) February 11, 2025
#WATCH | Delhi | On AAP National Convenor Arvind Kejriwal's meeting with Punjab CM and MLAs, Congress MP Sukhjinder Singh Randhawa says, "... The meeting should have happened there (in Punjab). Only one person would have needed to go there. The chopper and the chartered planes of… pic.twitter.com/x5b2RpsWku— ANI (@ANI) February 11, 2025
बैठक में पंजाब से राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और संदीप पाठक समेत वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। पंजाब के संगरूर से विधायक नरिंदर कौर ने अंदरूनी असंतोष की खबरों को खारिज करते हुए इसे एक नियमित बैठक बताया। उन्होंने कहा, ‘‘हम दिल्ली में लोगों के जनादेश को स्वीकार करते हैं और एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। पंजाब और दिल्ली दोनों जगहों पर ऐसी बैठकें पहले भी हो चुकी हैं।’’
कौर ने आप में असंतोष का आरोप लगाने के लिए कांग्रेस की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस को इस बात पर विचार करना चाहिए कि इतने साल तक शासन करने वाली उनकी पार्टी को दिल्ली में एक भी सीट क्यों नहीं मिली। हम अपनी पार्टी को अपने दम पर संभाल सकते हैं।’’ पार्टी के भविष्य को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
#WATCH | Delhi: On the meeting of Punjab MLAs and ministers with Arvind Kejriwal, Congress MP Gurjit Singh Aujla says, "It is his party, he should hold a meeting, but if he is holding a meeting immediately after the defeat then it has a different meaning. He has lost Delhi, so he… pic.twitter.com/VPN5KyiIJ3
— ANI (@ANI) February 11, 2025
कांग्रेस नेताओं ने भी स्थिति पर टिप्पणी की है। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने दावा किया है कि आप के विधायक अन्य दलों के संपर्क में हैं। रंधावा ने कहा, ‘‘उनके कई विधायक विभिन्न दलों के संपर्क में हैं। वे इस तरह से टूटेंगे कि कई लोग पार्टी छोड़ देंगे।’’
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने एक कदम आगे बढ़कर दावा किया, ‘‘पंजाब में 30 से अधिक आप विधायक हमारे संपर्क में हैं।’’ हालांकि, आप नेताओं ने इन दावों को खारिज कर दिया। आप सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बाजवा की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘बाजवा साहब असंभव सपने देख रहे हैं - बिल्कुल ‘मुंगेरीलाल के सपने’ की तरह, जो कभी पूरे नहीं होंगे।
यहां तक कि उनके अपने भाई भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।’’ कंग ने आप के भीतर असंतोष की अटकलों को तवज्जो नहीं देते हुए केजरीवाल की पंजाब के विधायकों के साथ बैठक को ‘नियमित रणनीति बैठक’ बताया। उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी एक सतत प्रक्रिया है। भगवंत मान हमारे नेतृत्व के साथ हमारे राष्ट्रीय संयोजक से मिलेंगे। यह भविष्य की रणनीतियों को आकार देने के लिए नियमित चर्चा का हिस्सा है।’’