लाइव न्यूज़ :

इटली से पंजाब के अमृतसर पहुंची फ्लाइट में 'कोरोना विस्फोट', 125 यात्री मिले संक्रमित

By विनीत कुमार | Updated: January 6, 2022 15:59 IST

इटली से अमृतसर पहुंची एक फ्लाइट में 125 यात्री कोरोना संक्रमित मिले हैं। रिपोर्ट सामने आने के बाद एयरपोर्ट पर अफरातफरी भरा माहौल रहा। फ्लाइट में 179 यात्री सवार थे।

Open in App
ठळक मुद्देइटली से आई फ्लाइट में 179 यात्री सवार थे, इसमें 125 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव है।अमृतसर एयरपोर्ट के निदेशक वीके सेठ के अनुसार फ्लाइट के पहुंचने पर सभी यात्रियों की कोरोना जांच की गई थी।

अमृतसर: देश में कोरोना और खासकर ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच पंजाब के अमृतसर में एक फ्लाइट से आए 125 यात्री संक्रमित मिले हैं। यह इंटरनेशनल चार्टेड फ्लाइट इटली से पंजाब के अमृतसर पहुंची है। एयरपोर्ट के निदेशक वीके सेठ ने बताया कि अमृतसर पहुंचने के बाद यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया गया। इसमें 125 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इस फ्लाइट में कुल 179 यात्री सवार थे।

इतनी बड़ी संख्या में एक फ्लाइट में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद गुरुवार को अमृतसर हवाई अड्डे पर अफरातफरी का माहौल रहा। एयरपोर्ट पर पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में यात्रियों और भीड़-भाड़ को संभालने की कोशिश करते नजर आए। 

वहीं, कई यात्री ये सवाल कर रहे हैं कि इटली में कोविड की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अमृतसर पहुंचते ही रिपोर्ट पॉजिटिव कैसे हो गई। इस बीच अधिकारियों ने कहा है कि यात्रियों को क्वारंटीन किया जाएगा। हालांकि, अभी स्पष्ट नहीं है कि इन्हें होम आइसोलेशन में रखा जाएगा या फिर किसी सेंटर पर ले जाया जाएगा।

अमृतसर में ये मामला तब सामने आया है जब देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 90 हजार से अधिक केस सामने आए हैं। ताजा मामलों में ये 24 घंटे में 56 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल है। वहीं, ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित 2600 से ज्यादा मरीजों की अब तक देश में पहचान हो चुकी है।

ओमीक्रोन के एक दिन में सबसे अधिक मामले

भारत में पिछले 24 घंटे में में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के एक दिन में सर्वाधिक 495 नए मामले सामने आए हैं, जिससे इस स्वरूप से संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 2,630 हो गई है।

ओमीक्रोन स्वरूप के कुल मामलों में से महाराष्ट्र में सबसे अधिक 797 मामले सामने आए, इसके बाद दिल्ली में 465, राजस्थान में 236, केरल में 234, कर्नाटक में 226, गुजरात में 204 और तमिलनाडु में 121 मामले सामने आए। पंजाब में अभी तक ओमीक्रोन के दो मामले सामने आए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसओमीक्रोन (B.1.1.529)पंजाबअमृतसर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब