लाइव न्यूज़ :

4 साल के बच्चे को वेटर ने चीनी के बजाय बच्चे को दिया कास्टिक सोडा, मासूम ICU में भर्ती; मामला दर्ज

By स्वाति सिंह | Updated: December 24, 2020 17:48 IST

पुलिस ने अभी तक वेटर की पहचान नहीं की है लेकिन भारतीय दंड संहिता की धारा 337 के तहत मामला दर्ज किया है

Open in App
ठळक मुद्दे पुणे के एक रेस्तरां में लापरवाही का मामला सामने आया है।यहां वेटर ने एक चार साल के बच्चे को माउथफ्रेशनर में चीनी के बजाय कास्टिक सोडा की बोतल दे दी।जिसके बाद बच्चे को आईसीयू में भर्ती करना पड़ा है।

पुणे: पुणे के एक रेस्तरां में लापरवाही का मामला सामने आया है। दरअसल, यहां वेटर ने एक चार साल के बच्चे को माउथफ्रेशनर में चीनी के बजाय कास्टिक सोडा की बोतल दे दी। जिसके बाद बच्चे को आईसीयू में भर्ती करना पड़ा है। यह घटना रविवार की है, जब बच्चा अपने बड़े भाई और दादा के साथ सास मैदान के पास एक विश्व होटल नामक रेस्तरां में आया था।

तीनों के खाना खाने के बाद छोटे बच्चे ने चीनी को माउथ फ्रेशनर के तौर पर मांगा। लेकिन जैसे ही उसने खाया उसकी जीभ जली और वह जोर से चिल्लाया। उसे दर्द में देखकर उसके दादाजी उसे दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल ले गए। जहां उसे यह टेस्ट के लिए एंडोस्कोपी किया गया।

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे की मां ने बताया कि वे सरसबाग गए थे और लगभग 6: 30- 6 : 45 pm रेस्टोरेंट गए थे। जाते समय बच्चे ने माउथ फ्रेशनर के रूप में चीनी मांगी और एक वेटर ने उसे एक बोतल सौंपी। जैसे ही उसने खाया वह चिल्लाने लगा। '

इस घटना के बाद मंगलवार को पुलिस ने रेस्तरां के मालिक और वेटर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, पुलिस अभी तक वेटर की पहचान नहीं कर सकी है लेकिन भारतीय दंड संहिता की धारा 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसकी पहचान करने के लिए रेस्तरां के सीसीटीवी कैमरा फुटेज की जांच कर रही है।

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे