लाइव न्यूज़ :

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर ट्रक और कार के बीच एक्सीडेंट में 4 लोगों की मौत, 5 घायल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 4, 2019 19:49 IST

उन्होंने बताया कि इनमें से एक कार सड़क के किनारे घिसटती हुई 40 फीट गहरे खड्ड में जा गिरी। 

Open in App

 मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर आज एक ट्रक और कार के बीच में भीषण टक्कर हो गई। इस भीषण टक्कर में 4 लोगों की मौत और 5 लोग घायल हो गए। एएनआई एजेंसी के मुताबिक यह हादसा खोपोली  के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब पौने ग्यारह बजे खालापुर के पास एक ट्रक मुड़ते वक्त पलट गया और नीचे दूसरी लेन से गुजर रही दो कारों पर जा गिरा।

उन्होंने बताया कि इनमें से एक कार सड़क के किनारे घिसटती हुई 40 फीट गहरे खड्ड में जा गिरी। 

उन्होंने बताया कि कार में सवार दो महिलाओं समेत चार यात्रियों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए और उनका पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि घायलों में से दो की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। 

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब